मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बिहार: गया में बैंड बाजों के साथ घोड़ी पर चढ़कर दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन, बोली- पति को लाने....

गया: बिहार के गया में एक दुल्हन ने घोड़ी पर चढ़कर अपनी बारात निकाली। बारात देखकर हर कोई हैरान रह गया| आमतौर पर दूल्हा घोड़ी पर चढ़कर दुल्हन को लेने ससुराल पहुंचता है| लेकिन यहां पर दुल्हन बैंड बाजों…

बिहार: गया में बैंड बाजों के साथ घोड़ी पर चढ़कर दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन, बोली- पति को लाने....
बिहार: गया में बैंड बाजों के साथ घोड़ी पर चढ़कर दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन, बोली- पति को लाने.... | फ़ोटो: TVL News

गया: बिहार के गया में एक दुल्हन ने घोड़ी पर चढ़कर अपनी बारात निकाली।  बारात देखकर हर कोई हैरान रह गया| आमतौर पर दूल्हा घोड़ी पर चढ़कर दुल्हन को लेने ससुराल पहुंचता है| लेकिन यहां पर दुल्हन बैंड बाजों के साथ घोड़ी पर सवार होकर दूल्हे के घर पहुंची| 



 दुल्हन अनुष्का गुहा ने कहा ,''मैं इंडिगो में सीनियर केबिन क्रू के पद पर काम कर रही हूं। मैं अपने पति को लाने के लिए जा रही हूं। मैंने सोचा सब लड़के जाते हैं ,मैं लड़की हूं, मैं क्यों ना जाऊं। मैं अपने पति का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने इस पर एतराज़ नहीं किया|




गया शहर के चांदचौड़ा की रहने वाली दुल्हनिया अनुष्का गुहा कोलकाता में इंडिगो एयरलाइंस में एयर होस्टेस है। कुछ समय पहले उनकी शादी पश्चिम बंगाल के कोलकाता के रहने वाले जीत मुखर्जी से तय हुई थी।



शादी वाले दिन अनुष्का ने घोड़ी पर बैठने की इच्छा जाहीर की। उसकी इस इच्छा को माता-पिता और ससुराल के लोगों ने पूरा किया। मंगलवार रात (14 दिसंबर) शादी वाले दिन दुल्हनिया अनुष्का चांद चौरा स्थित सिजुआर भवन धर्मशाला से घोड़े पर सवार होकर अपनी बारात ले गई। 



वह धूमधाम से इस बारात को लेकर होटल में रुके अपने दूल्हे राजा को लेने पहुंची। यहां दुल्हन को रिसीव करने दूल्हे और उसे परिजन खुशी-खुशी आए। इसके बाद दूल्हा कार में सवार हुआ और दुल्हन उसके आगे घोड़ी पर बैठकर मंडप तक गई।



इस दौरान दुल्हन ने अपने बरातियों संग खूब डांस किया। इस शादी से लड़का और लड़की दोनों के परिवार बड़े खुश दिखाई दिए। वहीं सड़क पर जब दुल्हन घोड़े पर सवार दिखाई दी तो उसकी एक झलक पाने शाहरवासियों का जमावड़ा लग गया। अब यह अनोखी शादी शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। हर कोई शादी में दुल्हन के अंदाज को देखता रह गया।











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।