मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ जेपी नड्डा ने अयोध्या में सरयू घाट पर की पूजा, कहा- मन में एक तमन्ना थी कि..

अयोध्या: भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने अयोध्या में सरयू घाट पर पूजा की। इसके बाद जे.पी. नड्डा ने हनुमानगढ़ी मंदिर में मुख…

भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ जेपी नड्डा ने अयोध्या में सरयू घाट पर की पूजा, कहा- मन में एक तमन्ना थी कि..
भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ जेपी नड्डा ने अयोध्या में सरयू घाट पर की पूजा, कहा- मन में एक तमन्ना थी कि.. | फ़ोटो: TVL News

अयोध्या:  भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने अयोध्या में सरयू घाट पर पूजा की।  इसके बाद जे.पी. नड्डा ने हनुमानगढ़ी मंदिर में मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के साथ पूजा की।



अयोध्या पहुंचने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने कहा,"मन में एक तमन्ना थी कि भव्य राम मंदिर बने और आज खुशी की बात है कि करोड़ों भारतवासियों का सपना पूरा हो रहा है। हम काशी आए थे तो हम सब की इच्छा थी कि हम राम लला के दर्शन करे इसलिए हम यहां आए हैं।"



अयोध्या पहुंचने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा,'प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में आकर मैं अभिभूत हूं। पीएम मोदी ने जिस प्रकार से अयोध्या के पुराने विरासत को एक गौरव प्रदान किया। ये हमारे देश के लिए गर्व की बात है| 



हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा,'यहां (अयोध्या) वे भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ रामजन्म भूमि के दर्शन करेंगे। उन्होंने कहा, "अयोध्या पहुंचकर मुझे बेहद अच्छा लग रहा है।"



अयोध्या पहुंचने के बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा,'मैं रामलला के दर्शन के लिए यहां आया हूं। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और राम मंदिर बनने के बाद यहां पर्यटन और भी ज़्यादा बढ़ेगा|



अयोध्या में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा,'सौभाग्य है कि रामलला की जन्मभूमि के अब फिर से दर्शन होंगे। राम मंदिर निर्माण के बाद पहली बार यहां आने का अवसर प्राप्त हुआ। सब सुखी, निरोग रहे और सबका मंगल हो| 



मणिपुर के मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ,त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू अयोध्या पहुंचे है। 









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।