गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय में महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा ध्वजारोहण कर शहर वासियों को 76 वे गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
शहीदों को नमन किया गया तथा निगम अधिकारियों तथा पार्षदों ने देशभक्ति के नारे लगाए। नगर आयुक्त द्वारा सभी को संविधान के प्रति जागरुक करते हुए अधिकारों के साथ-साथ जिम्मेदारी का भी ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया।
महापौर द्वारा उपस्थित जनों को एकता के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया तथा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
महापौर ने निगम की लिफ्ट का शुभारंभ किया: महापौर तथा नगर आयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय के साथ-साथ अनेकों कार्यक्रमों में ध्वजारोहण किया गया।
गाजियाबाद नगर निगम द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर महापौर ने निगम की लिफ्ट का शुभारंभ किया। इसके उपरांत महापौर ने टॉयलेट इंटीग्रेशन पिंक बस का उद्घाटन किया। बस कवि नगर जोन अंतर्गत गौर मॉल के समीप स्थापित कराई गई है।
टॉयलेट बस के उद्घाटन से महिलाओं को लाभ मिलेगा। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा छोटे-छोटे बच्चों को चॉकलेट व उपहार बांटे गए।
दुर्गा भाभी चौक पर महापौर नगर आयुक्त तथा राजीव शर्मा पार्षद द्वारा ध्वजारोहण किया। नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में महापौर तथा नगर आयुक्त ने पहुंचकर ध्वजारोहण किया।
बालिकाओं का उत्साहवर्धन भी किया गया। बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।