मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

गाज़ियाबाद न्यूज़ : आवास विकास परिषद की वसुंधरा में अवैध निर्माणों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तेजी के साथ जारी

उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद कि वसुंधरा योजना गाजियाबाद के सेक्टर 14 एवं 16 में अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण के खिलाफ आज स्थानीय राजनीतिक नेताओं व बिल्डरों के संगठन के द्वारा सामूहिक रूप से परिष…

गाज़ियाबाद न्यूज़ : आवास विकास परिषद की वसुंधरा में अवैध निर्माणों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तेजी के साथ जारी
गाज़ियाबाद न्यूज़ : आवास विकास परिषद की वसुंधरा में अवैध निर्माणों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तेजी के साथ जारी | फ़ोटो: TVL News


उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद कि वसुंधरा योजना गाजियाबाद के सेक्टर 14 एवं 16 में अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण के खिलाफ आज स्थानीय राजनीतिक नेताओं व बिल्डरों के संगठन के द्वारा सामूहिक रूप से परिषद स्टाफ का भारी विरोध तथा दबाव का डट कर के सामना करते हुए टीम निर्माण खण्ड - 1 के द्वारा स्वीकृत मानचित्र से भिन्न व अतिरिक्त निर्माण कर लिये जाने के क्रम में अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नियमानुसार की गयी।


आज परिषद के द्वारा योजना के सेक्टर 16 ए के 2088 व सेक्टर 14 के 649, 648 में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।


आवास विकास परिषद की टीम गाजियाबाद के द्वारा वसुंधरा योजना में विगत माहों में अवैध निर्माणों के विरुद्ध की गयी लगातार कार्यवाहियों से, बिल्डर लॉबी का विरोध एवं असंतोष बढ़ता जा रहा है।


परंतु आवास विकास की टीम गाजियाबाद अपना मनोबल जबरदस्त ढंग से बनाये रखे हुए है तथा पूरी टीम गाजियाबाद ईमानदारी से आवास विकास परिषद के हित में अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु दृढ़ संकल्पित नज़र आ रही है।


यहां आपको बता दें कि वसुंधरा योजना में विगत माहों में अवैध निर्माणों के विरुद्ध निरंतर परिषद के महाबली की कार्रवाई जारी है।


अधिकतर कार्य दिवस में परिषद की टीम गाजियाबाद बिना दवाब में आये कहीं ना कहीं अवैध निर्माणों पर अपना हथोड़ा चलाने का कार्य करती है।


जिस मेहनत के चलते ही आवास विकास की टीम गाजियाबाद ने कुछ माह में ही 110 मकानों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने का बड़ा काम किया है‌।


वहीं 42 मकानों को सील करने का कार्य किया है। साथ ही प्रदेश में पहली बार नक्शे के विपरित बने हुए 34 मकानों में लगे विधुत कनेक्शन कटवाने का कार्य करके परिषद की टीम गाजियाबाद ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की


एक बड़ी नज़ीर बनाने कार्य किया हैं। साथ ही टीम गाजियाबाद ने आवास विकास परिषद कि लगभग 6 एकड़ जमीन पर दशकों से बनी लगभग 1500 झुग्गी-झोपड़ी को हटवाकर के झुग्गी-झोपड़ी माफियाओं के चंगुल से लगभग 800 करोड़ रुपए की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करवाने का अहम कार्य किया है‌।


जिससे अवैध निर्माणों से त्रस्त हो चुका वसुंधरा का नियम कायदे व कानून में विश्वास रखने वाला आम निवासी राहत महसूस कर रहा है।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।