बीमार बेटी की देखभाल से परेशान मां ने छह महीने की मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दी.
पुलिस के अनुसार महिला ने दिल्ली स्थित मायके में हत्या की वारदात को अंजाम दिया.
इसके बाद शालीमार गार्डन में जेठानी के घर पहुंचने के बाद शव को साहिबाबाद क्षेत्र के कब्रिस्तान में दफना दिया.
पुलिस के अनुसार संभल निवासी मुसर्रर की शादी छह साल पहले शालिम से हुई थी.
शालिम गांव में खेतीबाड़ी करता है. उसका एक भाई शालीमार गार्डन बी-ब्लॉक में परिवार के साथ रहता है.
शालिम की पत्नी मुसर्रर ने शादी के छह साल बाद बेटी हिदाया को जन्म दिया, जो छह माह की हो चुकी थी.
हिदाया पैदा होने के बाद से ही मानसिक रूप बीमार थी.
ती उपचार के बाद भी बच्ची ठीक नहीं हुई तो मुसर्रर अपनी बेटी का दिल्ली में इलाज करानेजेठानी ने पुलिस को सूचना दी : शालीमार गार्डन पुलिस के अनुसार अचानक देवरानी की बेटी की मौत होने पर जेठानी अजरा को अजीब लगा.
देवरानी से बात की तो उसने शुरुआत में मौलवी को दिखाने की बात कही और फिर अचानक मौत होने की कहानी बताई. जेठानी ने उसे भरोसा दिया
कि वह बेटी की मौत के बारे में जो भी सही बात है वह उसे बता दे, इस बारे में वह किसी को नहीं बताएगी. बच्ची की मां ने जेठानी पर भरोसा कर हत्या की बात बता दी.