मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

गाज़ियाबाद न्यूज़ : पहला वेस्ट टू वंडर पार्क 20 महीने में ही बदहाल हुआ

शहर का पहला वेस्ट टू वंडर पार्क 20 महीने में ही बदहाल होने लगा है. कंपनी बाग में बने पार्क में कबाड़ से बनाई विभिन्न कलाकृतियां उखड़ने लगी हैं.आरोप है कि पार्क में आने वाले शरारतीतत्वों ने कलाकृतियां…

गाज़ियाबाद न्यूज़ : पहला वेस्ट टू वंडर पार्क 20 महीने में ही बदहाल हुआ
गाज़ियाबाद न्यूज़ : पहला वेस्ट टू वंडर पार्क 20 महीने में ही बदहाल हुआ | फ़ोटो: TVL News


शहर का पहला वेस्ट टू वंडर पार्क 20 महीने में ही बदहाल होने लगा है. कंपनी बाग में बने पार्क में कबाड़ से बनाई विभिन्न कलाकृतियां उखड़ने लगी हैं.


आरोप है कि पार्क में आने वाले शरारतीतत्वों ने कलाकृतियां तोड़ी हैं. इससे टहलने के लिए आने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही. शहर के कई अन्य पार्क भी बदहाल हैं.


नगर निगम ने कंपनी बाग में वंडर पार्क विकसित किया था. यहां कबाड़ से जुगाड़ के जरिये कई कलाकृतियां बनाई गई हैं.


इसमें पुराने टायर की रंगाई पुताई कराकर विभिन्न गतिविधियों में इस्तेमाल किया गया है. वहीं, प्लास्टिक की बोतलों से गमले आदि बनाए गए हैं.


इसकी वजह से यह पार्क लोगों में आकर्षण का केंद्र है, लेकिन बीते कुछ समय से पार्क बदहाल होने लगा है. पुराने टायर इधर-उधर पड़े हैं.


जिन प्लास्टिक की बोतलों और अन्य सामान की रंगाई-पुताई कराई गई थी, वह भी खराब होने लगी हैं.


लोगों का आरोप है कि पार्क पर ध्यान नहीं दिया जा रहा. संबंधित विभाग के अधिकारी पार्क का निरीक्षण करने नहीं आते.


इससे पार्क में घूमने आ रहे लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही. कुछ लोगों ने बताया कि शरारतीतत्व पार्क में आते हैं.


इन युवकों ने ही कलाकृतियों को नुकसान पहुंचाया है. पार्क में सुरक्षाकर्मी है, मगर उनके टोकने पर युवक बदतमीजी करते हैं.


वेस्ट टू वंडर पार्क का उद्घाटन 18 मई 2023 को हुआ था. निगम ने गैर सरकारी संस्था से इसे विकसित कराया था.


स्थानीय निवासी पार्क की नियमित देखभाल कराने की मांग कर रहे हैं. उमेश कुमार, प्रिया शुक्ला, अनुराग, उज्जवल और रमेश शर्मा ने बताया कंपनी बाग में सुबह और शाम के वक्त बड़ी संख्या में लोग टहलने आते हैं.


यह काफी बड़ा पार्क है. कबाड़ से विभिन्न कलाकृति बनने के बाद पार्क विकसित हुआ था. इसकी देखभाल नहीं की जा रही.


कपिल कुमार ने मांग की कि सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाए. कुछ शरारती तत्व पार्क में पार्क तोड़फोड़ करते हैं.


ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए. शहर में निगम के छोटे और बड़े 1250 पार्क हैं. विजयनगर, सिटी जोन आदि के कुछ पार्क बदहाल हैं.


कंपनी बाग स्थित वेस्ट टू वंडर पार्क के बदहाल होने की जानकारी नहीं है. ऐसा है तो पार्क में फिर से काम कराया जाएगा.


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।