मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गाजियाबाद में सलाम होटल पर फायरिंग करने वाले 2 इनामी बदमाश गिरफ्तार: होटल के मालिक से मांगी थी 20 लाख की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान मारने की नीयत से की फायरिंग

गाजियाबाद: गाजियाबाद पुलिस ने थाना क्षेत्र लोनी बोर्डर में सलाम होटल पर फायरिंग करने वाले 25-25 हजार के 2 ईनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाशों के कब्जे से 2 अवैध पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस व 01 स्कूटी…

गाजियाबाद में सलाम होटल पर फायरिंग करने वाले 2 इनामी बदमाश गिरफ्तार: होटल के मालिक से मांगी थी 20 लाख की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान मारने की नीयत से की फायरिंग
गाजियाबाद में सलाम होटल पर फायरिंग करने वाले 2 इनामी बदमाश गिरफ्तार: होटल के मालिक से मांगी थी 20 लाख की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान मारने की नीयत से की फायरिंग | फ़ोटो: TVL News

गाजियाबाद: गाजियाबाद पुलिस ने थाना क्षेत्र लोनी बोर्डर में सलाम होटल पर फायरिंग करने वाले 25-25 हजार के 2 ईनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाशों के कब्जे से 2 अवैध पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस व 01 स्कूटी बरामद किये गए है|  गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि,''थाना लोनी पुलिस द्वारा लोनी तिराहा स्थित सलाम होटल के मालिक से रंगदारी माँगने तथा न देने पर दिनांक 31.10.2021 को जान से मारने की नियत से होटल पर फायरिंग करने व जान की मारने की धमकी देने वाले बदमाशों अंकुर (उम्र-20 वर्ष) पुत्र रज्जो निवासी लुहारली थाना दादरी नोएडा व अंस उर्फ हंसा (उम्र-19 वर्ष) पुत्र जितेन्द्र कुमार निवासी आरामबाग करोलवाग थाना पहाड गंज दिल्ली को गिरफ्तार किया गया| इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल ,एक तंमचा व घटना में प्रयुक्त स्कूटी DLBSCM 4792 बरामद किये गए है| आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है|



पुलिस पूछताछ मे पकडे गये दोनो ने पूछताछ मे बताया कि साहब हम पैसो के लालच मे आकर पवन उर्फ कल्लू की बातो मे आ गये थे व अकुंर ने बताया कि मेरे गाव मे कुछ महीने पहले दिनेश नाम के एक व्यक्ति का मर्डर हो गया था उसी मर्डर मे पुलिस ने मुझे उठाया था और बाद मे पूछताछ के बाद छोड दिया था जिसके डर से मै अपनी बहन के घर दिल्ली में रह रहा था |मेरे गाव के रहने वाले मयंक ने मुझे पवन उर्फ कल्लू जिस पर ईनाम चल रहा है से लगभग दो साल पहले मिलवाया था|



 उस समय मयंक के साथ मनीष उर्फ ओपी जो सलेमपुर थाना दादरी का रहने वाला था और दो-तीन लोग और भी साथ थे जिनको मै पहचानता नही हूँ पूछने पर बताया कि पवन उर्फ कल्लू पैसे के लिए काफी परेशान था पवन कल्लू ने बताया था कि लोनी मे सलाम होटल काफी चलता है। जिसे धमकाया जाए तो काफी पैसे मिल जाएगे पैसो के लालच मे हम भी आ गए थे और लोगो की जरुरत थी| तो मैने अंस उर्फ हंसा को भी अपने प्लान के बारे मे बताया तो यह भी हमारे प्लान मे शामिल हो गया था|



 पवन कल्लू ने दिनाक-27/10/21 को हमारे सामने सलाम होटल के मालिक से 20 लाख रु0 की रंगदारी मांगी थी और न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी| सलाम होटल के मालिक ने जब पैसा नही दिया तो पवन कल्लू हमे साथ लेकर सभापुर पण्डित पार्किंग पर आया था पवन कल्लू के साथ हम दोनो के अलावा और भी लोग थे जिनको हम नही जानते है जब हम सभापुर की पण्डित पार्किग मे आए वहाँ पर हम लोगो को पार्किंग चलाने वाले मिले जिनको पवन कल्लू,सूरज शर्मा व सोनू कहकर बुला रहा था, वही पर हम सभी बाते कर रहे थे रैकी के बाद जब हम लोग स्कूटी पर होटल पर आये स्कूटी को अंस उर्फ हंसा चला रहा था जो हमे स्कूटी से उतार कर सडक पर स्कूटी को स्टार्ट करके खडा था| मै और पवन कल्लू होटल पर गए और सलाम होटल के मालिक को डराने के लिए होटल पर कई राउन्ड फायर किए थे। जिसके बाद हम तीनो वहाँ से भाग गए थे।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।