गाजियाबाद: गाजियाबाद पुलिस ने बुधवार को फर्जी आधार कार्ड व फर्जी श्रमिक कार्ड बनाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया। यह गैंग लोनी विधानसभा क्षेत्र से बाहर रहने वाले लोगों के स्थानीय पते पर आधार कार्ड बना रहा था। पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र लोनी बोर्डर में लोनी विधान सभा क्षेत्र से बाहर रहने वाले लोगो एंव लोनी के लोगो के आधार कार्ड मे पता बदलने हेतु फर्जी फार्म प्रारुप तैयार करते हुए तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया| कब्जे से लैपटाप, बेव कैमरा, IRIS डिवाइस,रबड की मोहरें, भारत निर्वाचन आयोग के भरे हुये एंव खाली फर्जी फार्म बरामद किये गए है|
गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि लोनी बॉर्डर के आर्यनगर निवासी आसिफ उर्फ बिट्टू, खालिद और करावलनगर दिल्ली के जावेद को पकड़ा गया है। इनसे एक लैपटॉप, फिंगर डिवाइस, आईआरआईएस डिवाइस, वेब कैमरा, एक्सटरनल यूएसबी हब, पांच मुहर, भारत निर्वाचन आयोग के प्रारूप-छह के फार्म, भरण-पोषण भत्ते के 23 फार्म, आधार कार्ड के 33 फार्म, आंखों के रेटिना की कॉपी, यूपी भवन निर्माण बोर्ड के 24 पहचान पत्र, तीन मोबाइल और 19500 रुपए बरामद किए हैं।
गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि,''तीनों ने पूछताछ मे एक स्वर मे बताया कि हम तीनो लोग मिलकर पैसे लेकर लोनी विधान सभा क्षेत्र से बाहर रहने वाले लोगो के आधार कार्ड मे पता बदलने हेतु फर्जी फार्म प्रारुप तैयार करते है जिनका विभिन्न प्रकार की भारत सरकार की योजनाओ मे इस्तेमाल किया जाता है| अभियुक्तगणो के कब्जे से आधार कार्ड बनाने के डिवाइस IRIS डिवाइस , बेव कैमरा , रबड की मोहरे ,तथा क्रास मैच फिन्गर डिवाइस आदि बरामद हए|
जिनके बारे में पूछा गया तो तीनो ने बताया कि जैनअन आधार कार्ड बनाने का काम शहजाद पत्र वसीर अहमद नि0 म0न0 ई0 -303 वजीरपर दिल्ली करता है जोकि जाबेद का साला है, उसी के नाम की पोर्टल चलाने की आई डी है| शहजाद के आंखो के रैटिना की छाया प्रति हम अपने पास रखते है जिनको पोर्टल पर आंखो की तरह दिखाकर सिस्टम को खोल लेते है और अपना कार्य करते है और इसी प्रकार से हम लोग रबड की मोहरे भी फर्जी तरीके से बनवाकर सम्बन्धित के हस्ताक्षर स्वम ही बनाकर मोहर लगाकर पता एंव जन्मतिथि को फर्जी तरीके से प्रमाणित कर देते है। इस कार्य से कमाये हुए पैसे आपस मे बांट लेते है।
पुलिस ने बताया कि,'गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त एंव पोर्टल चलाने के आई डी धारक शहजाद उपरोक्त का यह कृत्य निःसन्देह भारत की आन्त्रिक एंव बाहय सुरक्षा के लिए खतरा एंव भारत की सुरक्षा के लिए खिलवाड है तथा हाल ही में भारत के सबसे बडे लोकतान्त्रिक राज्य उत्तर प्रदेश मे विधान सभा चुनाव प्रस्तावित है जिससे चुनावी माहौल मे इस प्रकार के कृत्य से लोक व्यवस्था छिन्न भिन्न होने से इनकार नही किया जा सकता है।
पुलिस ने बताया कि,''आरोपियों ने माना कि वे लोग बड़ी संख्या में ऐसे लोगों के आधार कार्ड बना रहे थे, जो लोनी से बाहर के रहने वाले हैं। इन लोगों के आधार कार्ड में लोनी विधानसभा क्षेत्र का पता दर्ज किया जा रहा था। पता बदलने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि या अधिकारी से एक फार्म भरवाना पड़ता है। इस गिरोह ने फर्जी फार्म भी खुद ही छाप रखे थे। उन्हें जनप्रतिनिधियों और अफसरों की फर्जी मुहर लगाकर खुद ही प्रमाणित भी कर रहे थे। इस त???ह से बाहरी लोगों का स्थानीय पते पर फर्जी आधार कार्ड तैयार हो रहा था। इसके अलावा यह गिरोह गरीब-मजदूरों के फर्जी श्रमिक कार्ड आदि भी बना रहा था।