गाजियाबाद: गाजियाबाद की थाना इंदिरापुरम पुलिस ने 19 अप्रैल 2021 को शिप्रा अंडरपास निकट कंपनी कैशियर संदीप कुमार खेमका से हुई 20 लाख रुपये की लूट की घटना का खुलासा किया| कैशियर से 20 लाख रुपये की लूटकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने आज यानी गुरुवार को 7 लोगों को गिरफ्तार किया| जबकि अभी भी 5 आरोपी फरार है| कब्जे से लूट के 9,30,000, घटना में प्रयुक्त 02 बाइक व पिस्टल व तमंचे मय जिंदा कारतूस बरामद कर लिए गए है।
गाजियाबाद पुलिस ने बताया,19 अप्रैल 2021 को शिप्रा अंडर के पास अज्ञात बदमाशों द्वारा पिस्टल दिखाकर KANODIA INFRATECH LTD NOIDA के कैशियर संदीप कुमार खेमका से हुई 20 लाख रुपये की लूट की घटना का अनावरण करते हुए 07 शातिर आरोपियों को एक आरोपी गजराज के मकान बागू विजयनगर से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से लूटे गये 09 लाख 30 हजार रुपये व अवैध अस्लाह बरामद किये गये।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेन्द्र उर्फ जितु पुत्र तेजपाल, गजराज पुत्र बचन, रामु सिंह पुत्र ब्रह्म सिंह, मनीष सिंह पुत्र ब्रह्मसिंह, सतेन्द्र उर्फ टीटू पुत्र रमेश चन्द, सचिन पुत्र विजय और पप्पू उर्फ ताराचंद रावत पुत्र विष्णु चंद रावत के रूप में हुई है| फरार आरोपी -सीमा पत्नी गजराज, प्रीति पत्नी जितेन्द्र उर्फ जीतू, अमजद पुत्र शरीफ, सच्चे और रोहित है|
पुलिस ने बताया,''गिरफ्तार किये गये अभियुक्त सतेन्द्र जो वादी की फैक्ट्री के मालिक की गाडी का ड्राईवर है जिसे फैक्ट्री व कैश आने/जाने के बारे पूर्ण जानकारी रहती थी। इसके द्वारा ही अपने सह अभियुक्तगण को फैक्टरी से लेकर बैक तक की रैकी पूर्व में करायी गयी थी। पूर्व योजना के अनुसार अभियुक्त सतेन्द्र द्वारा अपने सह अभियुक्तगण जितेन्द्र, गजराज, रामू, सतेन्द्र उर्फ टीटू, मनीष, सचिन, पप्पू उर्फ ताराचंद रावत के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। अभियुक्त जितेन्द्र, गजराज, रामू पूर्व में लूट के कई अभियोगो में जेल जा चुके है। घटना में प्रयुक्त होरेट मोटर साईकिल को अभियुक्तगण रामू व जितेन्द्र द्वारा थाना बीटा क्षेत्र नोएडा से दिसम्बर 2020 मे लूट करने के उदेश्य से चोरी की गयी थी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता:
1:- जितेन्द्र उर्फ जितु पुत्र तेजपाल निवासी सुदामापुरी कस्बा गुलावटी, थाना गुलावटी जिला बुलदशहर।
2:- गजराज पुत्र बचन निवासी म0न0 212 गली न0 7 डाली की कोठी के सामने बागु थाना विजयनगर गाजियाबाद।
3- रामु पुत्र ब्रह्मसिंह निवासी मौहल्ला सोदत्त कस्बा गुलावटी थाना गुलावटी बुलन्दशहर, हाल पता आवास विकास कालोनी खुर्जा।
4- सतेन्द्र उर्फ टीटू पुत्र रमेश चन्द निवासी मवाना कला मौहल्ला काबली गेट थाना मवाना मेरठ, हाल पता सी49 गली नम्बर 2 बीस फूटा रोड बिजेन्द्र का मकान सिद्धार्थ बिहार थाना विजयनगर गाजियाबाद
5- मनीष पुत्र ब्रह्मसिंह निवासी मौहल्ला सोदत्त कस्बा गुलावटी थाना गुलावटी बुन्दशहर, हाल पता आवास विकास कालोनी खुर्जा।
6- सचिन पुत्र विजय निवासी नेता नगर थाना अनुपशहर जिला बुन्लन्दशहर ।
7- पप्पू उर्फ ताराचंद रावत पुत्र विष्णु चंद रावत निवासी विष्णुपुर जिला केन्द्रापुरा-उडीसा, हाल पता किराये का मकान 1741 सिद्धार्थ विहार थाना विजयनगर गाजियाबाद
फरार अभियुक्तगणो के नाम व पता:
1:- सीमा पत्नी गजराज म0न0 212 गली न0 7 डाली की कोठी के सामने बागु थाना विजयनगर गाजियाबाद
2:- प्रीति पत्नी जितेन्द्र उर्फ जीतू निवासी सुदामापुरी कस्बा गुलावटी थाना गुलावटी जिला बुलदशहर ।
3- अमजद पुत्र शरीफ निवासी छत्ता वाली मस्जिद के पास कस्बा व थाना कोतवाली जिला बागपत।
4- सच्चे निवासी शाहदरा दिल्ली।
5- रोहित अभियुक्त जितेन्द्र की बुआ का लडका।