मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

यूपी: तमंचा दिखाकर स्विफ्ट डिजायर कार लूटने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार, ड्राइवर को फेंक कर लूट ले गये थे कार

गाजियाबाद: गाजियाबाद की थाना भोजपुर पुलिस ने कार लूट की घटना का का खुलासा करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया| गिरफ्तार आरोपियों कब्जे से लूटी गयी स्विफ्ट डिजायर कार तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद तमंचा…

यूपी: तमंचा दिखाकर स्विफ्ट डिजायर कार लूटने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार, ड्राइवर को फेंक कर लूट ले गये थे कार
यूपी: तमंचा दिखाकर स्विफ्ट डिजायर कार लूटने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार, ड्राइवर को फेंक कर लूट ले गये थे कार | फ़ोटो: TVL News

गाजियाबाद: गाजियाबाद की थाना भोजपुर पुलिस ने कार लूट की घटना का का खुलासा करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया| गिरफ्तार आरोपियों कब्जे से लूटी गयी स्विफ्ट डिजायर कार तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये।   आरोपियों ने 8.05.21 को JUST DIAL के माध्यम से एक स्वीफ्ट डिजायर गाडी को 3500 रु. में बुक किये तथा गाडी के ड्राईवर को तमंचा दिखाकर गाडी का GPS बन्द करवाकर गाडी के चालक को ग्राम नाहली से किल्हौडा की ओर जाने वाले रास्ते पर फेंक कर गाडी को लूट कर फरार हो गए थे|




गाजियाबाद पुलिस ने बताया कार लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए मुखबिर की सूचना पर आज यानी गुरुवार को (13.05.2021) सुबह 04.05 बजे घटना से सम्बन्धित प्रकाश में आये आरोपी आशू उर्फ आस मौहम्मद पुत्र जरीफ, संदीप पुत्र गजेन्द्र सिंह, रवि पुत्र राजकुमार, नवदीप पुत्र संजय कुमार को स्वीफ्ट डिजायर गाडी नं0 DL 8CAX 8234 सहित गिरफ्तार किया गया।





पुलिस ने बताया,''कडाई से पूछताछ करने पर पकडे गये अभियुक्तगण आशू उर्फ आस मौहम्मद ने बताया कि दिनांक 08.05.21 को मेरे द्वारा JUST DAIL साइट के माध्यम से एक गाडी मोदीनगर से खुर्जा जाने के लिए गाडी को 3500 रुपये में बुक की थी। जब गाडी के ड्राईवर ने फोन कर पूछ कि कहां से पिक करना है, तो हमने उसे बताया कि वह हमारे द्वारा भेजी गयी लोकेशन स्पर्श हॉस्पिटल गदाना- मोदीनगर आ जाये, बुक की गयी गाडी दिनांक 08.05.21 को समय करीब 15.30 बजे हमारे पास आ गयी, जहाँ से हम लोगो में से 03 लोग, आशू उर्फ आस मोहम्मद, संदीप व अबरार उर्फ प्रधान (जो हमारा साथी है ) में बैठकर चले गये तथा रास्ते में हमने पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर डासना के पास आसू उर्फ आस मौहम्मद द्वारा तमंचा दिखाकर ड्राईवर को कब्जे में ले लिया था तथा गाडी का GPS भी बन्द करवा दिया, काफी देर घूमने के बाद हमने नाहली गाँव से किल्होडा की ओर जाने वाले रास्ते पर शमशान घाट के पास ड्राइवर को फेंक दिया तथा गाडी को लूट कर ले गये थे। 





गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता:

1. आशू उर्फ आस मौहम्मद पुत्र जरीफ निवासी मौहल्ला खादान ग्राम व थाना भोजपुर गाजियाबाद, हाल निवासी अबरार का मकान निकट पीर वाली मस्जिद के पास मुण्डाली थाना मुण्डाली मेरठ, 

2. संदीप पुत्र गजेन्द्र सिंह निवासी भूपेन्द्रपुरी ( अम्बेडकर पार्क के पास) थाना मोदीनगर गाजियाबाद 

3. रवि पुत्र राजकुमार निवासी भूपेन्द्रपुरी ( अम्बेडकर पार्क के पास) थाना मोदीनगर गाजियाबाद

4. नवदीप पुत्र संजय कुमार निवासी मोहल्ला तिबडा रोड थाना मोदीनगर गाजियाबाद







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।