मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

गाजियाबाद में रील बनाते समय ट्रेन से कटकर एक युवती और दो युवक की मौत: रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर VIDEO बना रहे थे, ट्रेन आई और तीनों को काटकर चली गई

गाजियाबाद:गाजियाबाद के मसूरी इलाके से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है| यहाँ बुधवार रात पदमावत एक्सप्रेस से कटकर दो युवक और एक युवती की मौत हो गई। तीनों रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर वीडियो बना रहे थे, तीन…

गाजियाबाद में रील बनाते समय ट्रेन से कटकर एक युवती और दो युवक की मौत: रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर VIDEO बना रहे थे, ट्रेन आई और तीनों को काटकर चली गई
गाजियाबाद में रील बनाते समय ट्रेन से कटकर एक युवती और दो युवक की मौत: रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर VIDEO बना रहे थे, ट्रेन आई और तीनों को काटकर चली गई | फ़ोटो: TVL News

गाजियाबाद:गाजियाबाद के मसूरी इलाके से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है| यहाँ बुधवार रात पदमावत एक्सप्रेस से कटकर दो युवक और एक युवती की मौत हो गई। तीनों रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर वीडियो बना रहे थे, तीनों वीडियो बनाने में इतने मशगूल थे कि न तो उन्हें ट्रेन ट्रेन दिखी और न ही हॉर्न की आवाज सुनाई दी.जिससे ट्रेन से कटकर तीनों लोगों की मौत हो गई है| पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।



यह हादसा बुधवार रात करीब 9 बजे कल्लूगढ़ी फाटक और डासना स्टेशन के बीच हुआ है। पदमावत एक्सप्रेस गाजियाबाद से मुरादाबाद की तरफ जा रही थी। पुलिस के अनुसार घटना के समय तीनों लोग रेल की पटरी पर खड़े होकर वीडियो बना रहे थे, जिसके चलते वो ट्रेन के आने की आवाज नहीं सुन सके और यह हादसा हो गया| फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| 



एक मृतक की पहचान शकील (25) के रूप में हुई है। वह मसूरी में खाचा रोड का रहने वाला था और टैक्सी चलाता था|  2 मृतकों युवक-युवती की पहचान नहीं हो पाई है| युवती की उम्र लगभग 22 से 25 वर्ष रही होगी| युवक की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है।"  पुलिस घटना की जांच कर रही है| थाना मसूरी के इंस्पेक्टर के मुताबिक, लोको पायलट ने पुलिस को जो मेमो भेजा है उसमें वीडियो बनाने के चक्कर में ट्रेन से कटने की बात लिखी है.



ट्रेन के लोको पायलट के मुताबिक,'' दो युवक और एक युवती ट्रेन की पटरी पर खड़े थे। उनके मोबाइल की फ्लैश लाइट चालू थी। जिससे ये दिखाई दे रहा था कि वह वीडियो शूट कर रहे हैं। पायलट ने कई बार हॉर्न भी दिया, लेकिन उन्हें सुनाई नहीं दिया। आखिरकार तीनों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।"



गाजियाबाद ग्रामीण के DCP ईरज राजा ने बताया, 'रात करीब 9 बजे थाना मसूरी में एक रेलवे स्टेशन मास्टर द्वारा एक सूचना प्राप्त हुई कि 3 लोग वहां ट्रेन से टकराए हैं। हम वहां पहुंचे तो हमें 3 शव मिले। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष हैं| DCP ईरज राजा ने बताया,'रेलवे द्वारा हमें जानकारी मिली कि ये तीनों वहां वीडियो बना रहे थे और ट्रेन नहीं देख पाए जिस वजह से ट्रेन से टकराकर इनकी मृत्यु हो गई। मृतकों की पहचान की जा रही है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।