मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गाजियाबाद में ठेकेदार के बेटे का अपहरण: 24 घंटे के अंदर अपहृत बच्चा सकुशल बरामद, मुठभेड़ में दो किडनैपर्स गिरफ्तार, 20 लाख की मांगी थी फिरौती

गाजियाबाद: गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में हुई बच्चे के अपहरण की घटना का 24 घंटे के अन्दर पुलिस ने खुलासा कर दिया है| गाजियाबाद पुलिस ने बुधवार दोपहर को विजयनगर थाना क्षेत्र से अगवा हुए कंस्ट्र…

गाजियाबाद में ठेकेदार के बेटे का अपहरण: 24 घंटे के अंदर अपहृत बच्चा सकुशल बरामद, मुठभेड़ में दो किडनैपर्स गिरफ्तार, 20 लाख की मांगी थी फिरौती
गाजियाबाद में ठेकेदार के बेटे का अपहरण: 24 घंटे के अंदर अपहृत बच्चा सकुशल बरामद, मुठभेड़ में दो किडनैपर्स गिरफ्तार, 20 लाख की मांगी थी फिरौती | फ़ोटो: TVL News

गाजियाबाद:  गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में हुई बच्चे के अपहरण की घटना का 24 घंटे के अन्दर पुलिस ने खुलासा कर दिया है| गाजियाबाद पुलिस ने बुधवार दोपहर को विजयनगर थाना क्षेत्र से अगवा हुए कंस्ट्रक्शन ठेकेदार नितिन चौहान के लगभग 3 साल के बेटे को 24 घंटे में सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के एनकाउंटर को गिरफ्तार कर लिया है| इसमें एक बदमाश को गोली भी लगी है। इसके बाद बच्चे को उनसे बरामद कर लिया है।



कंस्ट्रक्शन ठेकेदार नितिन चौहान विजयनगर थाना क्षेत्र में बहरामपुर गली नंबर-4 निवासी है| उनका बेटा अथर्व (उम्र 02 वर्ष 10 माह) 8 नवंबर की शाम साढ़े पांच बजे संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गया। परिजनों ने बच्चे की काफी तलाश की, लेकिन उन्हें नहीं मिला जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी| इसके बाद किडनैपर्स ने परिजनों को कॉल करके 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी। पैसे नहीं देने पर बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस केस के वर्कआउट के लिए तुरंत कई टीमें बनाईं।

 


प्रभारी निरीक्षक विजयनगर की टीम , टीम एसपी सिटी एवं जनपद की स्वाट टीम के संयुक्त अभियान के दौरान सर्विलांस टीम की मदद से बुधवार को करीब 2: 30 बजे विजयनगर हिण्डन नदी का प्रस्ता थाना क्षेत्र विजय नगर पर दो अभियुक्त को मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया गया। मुख्य आरोपी 22 वर्षीय सन्नी पुत्र गोरीशंकर पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। सन्नी मैनपुरी जिले के थाना कुरावली क्षेत्र के भरतपुरा गांव का रहने वाला है। जबकि उसका साथी 26 वर्षीय रामशरण पुत्र रमेश जाटव जिला फिरोजाबाद के ऐका थाना क्षेत्र के कछवाया का निवासी है। बच्चे अथर्व को सकुशल बरामद करके परिजनों को सौंप दिया गया है।



पुलिस ने बताया,''किडनैपर्स द्वारा 8 नवंबर की शाम 6 बजे थाना क्षेत्र विजयनगर से एक बच्चा अथर्व उर्फ अरथु पुत्र नितिन चौहान (निवासी गली नं0 04 बहरामपुर) को फिरोती वसूलने हेतु अपहण करके अपहृत बच्चे के परिवार से 20 लाख की फिरोती की मांग की गयी थी। सर्विलांस टीम व इलैक्ट्रोनिक डिवाईस के माध्यम से किडनैपर्स को हिण्डन नदी पुस्ता पर बदमाशो को पुलिस पार्टी द्वारा घेरने पर पकडे जाने के डर से किडनैपर्स द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। 



जिसमें  हेड कांस्टेबल देवप्रताप घायल हो गये|  पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ बदमाश पर सरकारी असलाहों से 2 फायर किये गये| दो अभियक्त सन्नी पत्र गोरीशंकर निवासी ग्राम भरतपरा थाना करावली जनपद मैनपरी व  रामशरण पुत्र रमेश जाटव निवासी कछवाया थाना ऐका जिला फिरोजाबाद को घेर कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में अभियुक्त सन्नी उपरोक्त के दाहिने पैर में गोली लगी जिसके कब्जे से एक देसी तमन्चा व घटना में प्रयुक्त मोबाइल OPPO व घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटर साईकिल बिना नम्बर अपाचै चेसिस नम्बर MD634KE6OF2G44634 बरामद हुयी।



अपहृत बच्चे अथर्व उर्फ अरथु को अभियुक्तगणों के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया। घायल अभियुक्त सन्नी तथा घायल हेड कांस्टेबल देवप्रताप को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल फ्लोरेंस हॉस्पिटल प्रताप विहार में भेजा गया।



पुलिस ने बताया,''अपहृत बच्चे अथर्व उर्फ अरथु को उसके परिजनो को अवगत कराते हुये थाना हाजा लाकर दाखिल किया गया। अभियुक्तगणो के अपराधिक इतिहास की अन्य थानो एवं जिलो से जानकारी की जा रही है।



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनीराज जी. ने बताया,' हमे कल सूचना मिली थी कि एक ढाई साल का बच्चा लापता है। हमारी टीम ने CCTV की तलाशी ली। आज परिवार के पास 20 लाख की फिरौती का फोन आया था। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हमने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है और 2 लोगों को गिरफ़्तार भी किया है|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।