मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

रायबरेली में सर्राफा व्यापारी को लूटने वाले दो लुटेरे पुलिस एनकाउंटर में दबोचे: व्यापारियों को टारगेट कर लूट की वारदात को देते थे अंजाम

रायबरेली: रायबरेली के थाना मिलएरिया क्षेत्र में पुलिस और लूटकांड के फरार बदमाशों के बीच मुठभ???ड़ हो गई है। मुठभेड़ में सर्राफा व्यापारी से लूट में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थान…

रायबरेली में सर्राफा व्यापारी को लूटने वाले दो लुटेरे पुलिस एनकाउंटर में दबोचे: व्यापारियों को टारगेट कर लूट की वारदात को देते थे अंजाम
रायबरेली में सर्राफा व्यापारी को लूटने वाले दो लुटेरे पुलिस एनकाउंटर में दबोचे: व्यापारियों को टारगेट कर लूट की वारदात को देते थे अंजाम | फ़ोटो: TVL News

रायबरेली: रायबरेली के थाना मिलएरिया क्षेत्र में पुलिस और लूटकांड के फरार बदमाशों के बीच मुठभ???ड़ हो गई है। मुठभेड़ में सर्राफा व्यापारी से लूट में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  थाना मिलएरिया व सर्विलांस/एसओजी की संयुक्त टीम ने  29 अक्टूबर को लूट की घटनायें कारित करने वाले 2 शातिर लुटेरों रोहित यादव पुत्र छंगालाल  (25000/-रुपये का वांछित इनामिया) और रितेश उर्फ पिन्टू पुत्र मुन्नालाल को थाना क्षेत्र के शारदा नहर पुल सुल्तानपुर रोड के पास से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। 



मुठभेड़ में आरोपी रोहित यादव के पैर में गोली लगी है जिसे इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा गया है। लुटेरों के कब्जे से लूट का माल व अवैध शस्त्र तथा घटना में प्रयुक्त 1 मोटर साइकिल वाहन संख्या UP33BP1517 बरामद हुयी है। 26 वर्षीय रोहित यादव थाना मिलएरिया क्षेत्र के सीखी सलेमपुर का रहने वाला है। जबकि रितेश उर्फ पिन्टू जनपद लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र के बंगला बाजार का निवासी है|



जिनके विरूद्ध थाना मिलएरिया पर मु0अ0सं0-459/2022 धारा-307 भादवि (अभियुक्त रोहित) व मु0अ0सं0460/2022 धारा-3/25 शस्त्र अधिनियम(अभियुक्त रोहित) के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए चारो अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। 



पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया गया कि 29 अक्टूबर 2022 को शारदा नहर पुल के पास से एक मोटर साइकिल से सर्राफा व्यवसायी की रेकी करने के बाद उसके पीछे लगकर लूट की घटना किये थे। इसके पहले 27 अक्टूबर को ही हम लोगों ने इसी सर्राफा व्यापारी को टारगेट किया था किन्तु वह अपना रास्ता बदलकर चला गया था तो हम लोगों ने एक व्यक्ति से उसका पर्स मलिक मऊ पुल के पास से लूट लिया था। हम लोगो द्वारा पहले भी मिलएरिया व जनपद रायबरेली में कई अन्य घटनाओं को अन्जाम दिया गया है। लूट से मिले पैसे व आभूषण को हम लोग आपस मे बांटते है। 


आरोपियों ने आगे बताया,''घटना कारित करने के लिये हम लोग हर बार एक-दो नये लडकों का सहयोग लेते है। साथ ही बताया कि हमारे गैंग के 4 साथी - मुस्तकीम खान उर्फ मोनू गुर्दा पुत्र मो0 मुकीन निवासी राही थाना मिलएरिया; मोहम्मद गुलफाम पुत्र कासिम अली निवासी राही थाना मिलएरिया; महेन्द्र प्रताप यादव पुत्र चन्द्रभान यादव निवासी ग्राम भटपुरवा थाना मिलएरिया रायबरेली; और अजरा उर्फ संगम पत्नी मो0 मुस्तकीन निवासी राही थाना मिलएरिया रायबरेली 3 नवम्बर 2022 को गिरफ्तार हो चुके है। 



एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि ,''गिरफ्तार अपराधियों का संगठित गिरोह है जिसमें 2-3 व्यक्ति मोटरसाइकिल से होते है, जो मुख्य रूप से सर्राफा व्यापारियों को ही टारगेट करके लूट की घटना को अंजाम देते हैं। घटना से 8-10 दिन पहले लगातार घूम-फिर कर सर्राफा व्यापारियों की गतिविधियों पर निगाह रखते हैं, साथ ही उनके आने जाने वाले रास्तों पर घूमकर रेकी करते हैं, जब पूर्णतया आश्वस्त हो जाते हैं कि चिन्हित सर्राफा व्यापारी जिधर से जाएगा उसी रास्ते पर सुनसान जगह पर निशाना बनाकर लूट छिनैती जैसी अपराधिक घटनाओं को अन्जाम देते है। सर्राफा व्यापारियों के आने जाने वाले रास्तों पर लूट/छिनैती करने के बाद सकरे रास्तों से भाग जाते हैं। घटना कारित करने मे प्रायः दूसरे की मोटरसाइकिल का प्रयोग करते है और अवैध हथियार भी पास मे रखते है। 



बरामदगी का विवरण: 4 गले की चैन, 10 जोड़ी कान की टाप, पीली धातु के 7 लॉकेट,  2 जोड़ी कान की बालियां पीली धातु,  1 अंगूठी पीली धातु,  मोटर साइकिल (वाहन संख्या UP33BP1517)  और एक तमंचा.




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।