गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में थाना साहिबाबाद टीम द्वारा फर्जी पुलिस की वर्दी पहन कर अवैध वसूली/लूटपाट तथा नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया| साहिबाबाद पुलिस ने फर्जी पुलिस की वर्दी पहन कर अवैध वसूली/लूटपाट तथा नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है | पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहा, पुलिस का फर्जी परिचय पत्र, पुलिस की 2 वर्दी, नकदी आदि बरामद की गई है| CO साहिबाबाद ने मामले का किया खुलासा|
पुलिस ने बताया,'' ऑपरेशन 420 गाजियाबाद (Operation 420 Ghaziabad) के तहत प्रभारी निरीक्षक साहिबाबाद विष्णु कौशिक की टीम द्वारा सोमवार को समय 23.30 बजे (08.03.21 को) मोहन नगर चौराहा से अभियुक्त दिनेश कुमार (उम्र करीब 27 वर्ष) पुत्र जगदीश सिंह (निवासी म0नं0 150, नया गाँव, 23 पीएसी के सामने, थाना सिविल लाइन,व हाल पता गुप्ता का किराये का मकान, ग्राम कनावनी, थाना इन्दिरापुरम) और संदीप सिंह (उम्र करीब 33 वर्ष) पुत्र धीर सिंह (निवासी मौ धर्मपुरी इगरी रोड, सरधना, थाना सरधना, जनपद मेरठ) को एक अवैध तमंचा, 1 अवैध जिन्दा कारतूस 315 बोर, 1 अदद चाकू नाजायज, उत्तर प्रदेश पुलिस का फर्जी परिचय पत्र, 2 अदद वर्दी, 1 जोडा बैज उ0प्र0पु0, एक जोडा बैज उ0प्र0पी0, 02 बैल्ट, 01 वर्दी पहने हुआ फोटोग्राफ, रु0 7,700/- नकद, 01 अदद सी0डी0 डिलक्स मोटर साईकिल रजि न0 RJ 32 SA 7982 सहित गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस पूछताछ मे पुलिस की वर्दी पहने दिनेश कुमार ने बताया कि साहब मैने अपना फर्जी परिचय पत्र बनवाकर तथा पुलिस की वर्दी पहनकर ,पी0आर0डी0 में थाना सेक्टर 58 में ड्यूटी करने वाले अपने साथी संदीप के साथ मिलकर आटो चालकों को धमकाकर कुछ पैसा ले लेते हैं।
बरामद रुपयों के बारे में पूछा तो दोनों ने बताया कि हम दोनों के पास से जो रु0 700/- बरामद हुए है, यह हमने अभी अभी आटो वालों से ही वसूले हैं तथा हम दोनों की पिछली जेबों से जो 3500-3500 रुपये मिले हैं, यह पैसे हमने 05 दिन पहले शालीमार गार्डन में एक महिला के कंगन व चैन उतारकर दिल्ली में चलते फिरते आदमी को बेचकर आज ही बाटे हैं। पुलिस की वर्दी पहने व्यक्ति दिनेश कुमार ने बताया कि इसी वर्दी की आड में मैने 03-04 माह पहले पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर विनोद कुमार शर्मा निवासी कनावनी से भी 2 लाख रुपये लिये थे।