मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

तांत्रिक हत्याकांड का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार , आलाकत्ल तलवार बरामद

गाजियाबाद: गाजियाबाद पुलिस ने थाना मुरादनगर क्षेत्र मे शुक्रवार को (19.02.21) हुई तांत्रिक हत्याकाण्ड का खुलासा किया| थाना मुरादनगर क्षेत्र मे नया नूरगंज कॉलोनी में हुए तांत्रिक हत्याकांड में आरोपी क…

तांत्रिक हत्याकांड का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार , आलाकत्ल तलवार बरामद
तांत्रिक हत्याकांड का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार , आलाकत्ल तलवार बरामद | फ़ोटो: TVL News

गाजियाबाद:  गाजियाबाद पुलिस ने थाना मुरादनगर क्षेत्र मे शुक्रवार को (19.02.21) हुई तांत्रिक हत्याकाण्ड का खुलासा किया| थाना मुरादनगर क्षेत्र मे नया नूरगंज कॉलोनी में हुए तांत्रिक हत्याकांड में आरोपी को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने वारदात का खुलासा कर दिया है। पत्नी को तांत्रिक द्वारा हवश का शिकार बनाने से नाराज आरोपी ने तांत्रिक की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तलवार और बाइक बरामद कर ली है।



 मुरादनगर थाना क्षेत्र के मुरादनगर कस्बा नया नूरगंज निवासी जान मोहम्मद पुत्र आश मौहम्मद द्वारा अपने पिता (आश मौहमम्द) की हत्या द्वारा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दिनांक 19/02/21 समय करीब 10.30 बजे को तलवार से काटकर करने तथा मौके से मोटरसाइकिल से भाग जाने के सम्बन्ध में मु0अ0स0 99/21 धारा 302 भादवि थाना मुरादनगर पर पंजीकृत कराया गया था।




घटना के सफल अनावरण करने हेतु गाजियाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सदर को निर्देशित किया गया था। 



आज रविवार को  घटना में प्रकाश में आये अभियुक्त सलमान पुत्र सब्बीर निवासी हुसैनपुर थाना मुरादनगर को पाईपलाइन रोड , एनटीपीसी के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल तलवार, तथा घटना के समय पहने हुए कपडे, तथा मौके से भागने में प्रयक्त की गई होन्डा साइन मोटरसाइकिल बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्द अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।




अभियुक्त ने पूछताछ मे बताया कि आस मौहम्मद कस्बे में तांत्रिक विद्या का कार्य करता था तथा वह अभियुक्त की पत्नी के साथ सम्बन्ध बनाना चाहता था। इसी बात को लेकर लिए मेरे द्वारा घटना कारित की गई थी। 




पुलिस अधीक्षक ने आरोपी से हुई पूछताछ के बाद बताया कि आरोपी की पत्नी अपने अंधविश्वास के चलते एक तांत्रिक के पास जाया करती थी। कुछ दिन बाद उसने वहां से अपना ईलाज कराना छोड़ दिया और आस मोहम्मद के पास जाने लगी। इस दौरान आस मोहम्मद ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस बात की जानकारी आरोपी को पहले तांत्रिक से मिली और उसने अपनी पत्नी से पूछताछ की और फिर उसी दिन तांत्रिक की हत्या की फिराक में लग गया। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने बताया कि बीते शुक्रवार की सुबह साढ़े 10 बजे तांत्रिक को फोन पर बुलाया और तलवार से काट कर सरेराह हत्या कर दी।




एसपी देहात ने बताया कि आस मोहम्मद ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। लेकिन साथ में वह तंत्र मंत्र की आड़ में कई महिलाओं का यौन शोषण भी करता था। पुलिस की जांच में पाया गया है कि तांत्रिक ने कई बार आरोपी की पत्नी के यौन शोषण का प्रयास किया था।




मुरादनगर कोतवाल अमित कुमार ने बताया कि आरोपी ने रैकी के बाद वारदात को अंजाम दिया। वह पहले तांत्रिक के घर गया, जब उसे पता चला कि वह बाहर गया है तो फोन किया और घर बुलाया। इसके बाद खुद मुख्य सड़क के नुक्कड़ पर पहुंच गया। जैसे ही तांत्रिक ने ई-रिक्शा रोकी, आरोपी ने तलवार से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत की नींद सुला दिया।पुलिस के मुताबिक आरोपी ने वैसे तो अपनी और परिजनों की सुरक्षा के लिए तलवार बनवाई थी, लेकिन वारदात की योजना बनने के बाद से ही वह तलवार पर रोज धार देने लगा था। उसने बताया कि उसे रात के समय भी खेत में जाना होता है। इसलिए जानवरों के डर से कुछ दिन पहले ही तलवार बनवाई थी। लेकिन पहली बार उसने तांत्रिक की हत्या में इसका इस्तेमाल किया है।



पुलिस तांत्रिक हत्याकांड का एक वजह तंत्रमंत्र का कारोबार भी मान रही है। दरअसल आरोपी को तांत्रिक की हरकतों के बारे में जानकारी भी एक तांत्रिक ने ही दी थी। बताया जा रहा है कि तांत्रिक आस मोहम्मद तंत्रमंत्र के क्षेत्र में उभर रहा था। जबकि पहले तांत्रिक का कारोबार जम गया था। अब जब पहले तांत्रिक का आरोपी की पत्नी के रूप में एक ग्राहक कट कर आस मोहम्मद के पास आ गया तो पहले तांत्रिक ने आरोपी के माध्यम से आस मोहम्मद को रास्ते से हटा दिया।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।