मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बस्ती मे युवती हत्याकांड का खुलासा: प्रेम प्रसंग में युवक ने युवती की हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया था, आरोपी गिरफ्तार

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में थाना कलवारी क्षेत्र मे हुई युवती हत्याकाण्ड का पुलिस ने खुलासा किया| थानाध्यक्ष कलवारी अनिल कुमार सिंह मय टीम द्वारा थाना कलवारी पर 25 फरवरी को मु0अ0सं0 47/2021…

बस्ती मे युवती हत्याकांड का खुलासा: प्रेम प्रसंग में युवक ने युवती की हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया था, आरोपी गिरफ्तार
बस्ती मे युवती हत्याकांड का खुलासा: प्रेम प्रसंग में युवक ने युवती की हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया था, आरोपी गिरफ्तार — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में थाना कलवारी क्षेत्र मे हुई युवती हत्याकाण्ड का पुलिस ने खुलासा किया| थानाध्यक्ष कलवारी अनिल कुमार सिंह मय टीम द्वारा थाना कलवारी पर  25 फरवरी को मु0अ0सं0 47/2021 धारा 302 IPC में वांछित अभियुक्त मोहम्मद इशलाम पुत्र मुन्नू (निवासी मोहम्मदपुर पो0- कुसौरा जगदीशपुर थाना कलवारी) को आज यानी रविवार को कुसौरा बाजार SBI बैंक के पास से गिरफ्तार किया गया। 



पुलिस ने बताया कि ,''रानीपुर निवासी लक्खी देवी पत्नी रामसूरत द्वारा थाना कलवारी पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि मै 17 फरवरी को अपनी बड़ी बेटी अनीता के घर ग्राम चौबेपुर(टाण्डा) गयी थी।18 फरवरी को समय करीब 11.00 बजे जब मै घर आयी तो अपने घर का दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन दरवाजा अन्दर से बन्द था तब मेरा छोटा लड़का महेश दिवाल फांदकर घर मे घुसा और दरवाजा खोला तो देखा की मेरी पुत्री सुन्दरी उम्र (लगभग 19 वर्ष) घर मे लगे पंखे से दुपट्टे की फंसरी लगाकर लटकी हुई थी। 




आस-पास के लोगो की मदद से उसके शव को पंखे से उतरवाया तथा गांव लोगों के कहने पर लोगों की मदद से उसी दिन उसके शव को बिना पुलिस को सूचना दिये मनोरमा नदी के किनारे ग्राम रानीपुर में स्थित शमसान घाट के पास दफन कर दिया। दूसरे दिन जब मैने घर के अन्दर देखा तो कुछ खून के निशान दिखायी दिये तब मुझे शक हुआ कि मेरी पुत्री सुन्दरी की किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या करके पंखे से लटका दिया है।




पुलिस ने बताया कि इस मामले में  थाना कलवारी पर मु0अ0सं0 47/2021 धारा 302 IPC पंजीकृत कर मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार शव को दिनांक 23 फरवरी को कब्र से निकालवा कर पोस्टमार्टम करवाया गया व थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह द्वारा 27 फरवरी को घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तो मृतिका के माता से पूछताछ में मृतिका के माता के द्वारा घटना स्थल पर पाये गये अभियुक्त का एक अदद पर्स जिसमें एक अदद आधार कार्ड, 70 रुपये, मोहम्मद इशलाम पुत्र भिन्नी (निवासी मोहम्मदपुर पो0- कुसौरा जगदीशपुर थाना कलवारी) का एक अदद लर्निंग लाइसेन्स नं0 599845121, तथा मृतिका सुन्दरी का फोटो पाया गया। 




जिसके आधार पर थानाध्यक्ष कलवारी मय टीम द्वारा पो0 कुसौरा जगदीशपुर मोहम्मदपुर निवासी मोहम्मद इशलाम पुत्र भिन्नी को आज यानी रविवार को कुसौरा बाजार SBI बैंक के पास से गिरफ्तार किया गया।



पुलिस अधीक्षक ने बताया,''पूछताछ मे आरोपी द्वारा बताय गया कि मै सुन्दरी से प्रेम करता था। हम दोनों आपस मे बात चीत करते थे मै जब भी फोन करता था तो सुन्दरी का मोबाइल अक्सर ब्यस्त हुआ करता था जिसके बारे में पुछा तो आनाकानी करने लगी जिस कारण मुझे संदेह हुआ कि सुन्दरी किसी अन्य लड़के से प्रेम करने लगी है। जिससे बिक्षुब्ध होकर मेरे द्वारा यह कार्य किया गया।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।