मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गाजियाबाद: घर में घुसकर धारदार हथियार से दो महिलाओं की हत्या, तीन बच्चे घायल, 2 गिरफ्तार

गाज़ियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में घर में घुस कर दो महिलाओं की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई| जबकि घटना में 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं| गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में घर में घ…

गाजियाबाद: घर में घुसकर धारदार हथियार से दो महिलाओं की हत्या, तीन बच्चे घायल, 2 गिरफ्तार
गाजियाबाद: घर में घुसकर धारदार हथियार से दो महिलाओं की हत्या, तीन बच्चे घायल, 2 गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

गाज़ियाबाद:  उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में घर में घुस कर दो महिलाओं की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई| जबकि घटना में 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं| गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में घर में घुस कर दो महिलाओं की हत्या के मामले में पुलिस ने 2 लोगों (उमा और उसके साथी सोनू) को गिरफ्तार किया है।गाज़ियाबाद के SSP ने बताया, "सरस्वती विहार में 2 महिलाओं की हत्या की सूचना मिली थी। उसी परिवार की एक परिचित महिला ने अपने पुरुष मित्र के साथ घटना को अंजाम दिया है। कार्रवाई का आदेश दिया गया है।"




गाजियाबाद के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उमा अपने परिचित परिवार के घर लूटपाट करने के इरादे से गई थी| उमा के साथ उसका एक साथी सोनू भी था, जो लूटपाट के लिए उन्हें डराने के मकसद से पिस्टल लेकर गया था| लेकिन जब उसने उन्हें डराने के लिए पिस्टल चलाने की कोशिश की तो वह जाम हो गया| जिसके बाद वह किचन में गया और वहां रखा सिलबट्टा, चाकू और पेचकस लेकर आ गया| सोनू ने रोजमर्रा की इन्हीं चीजों से परिवार के 5 लोगों पर हमला कर दिया इस हमले में महिला और उनके घर मौजूद ट्यूशन टीचर की मौत हो गई|




बता दें कि,''शनिवार रात मसूरी थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम में घर में घुस कर दो महिलाओं की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई| जबकि घटना में 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं| मृतक महिलाओं की पहचान नाम डॉली और अंशु के रूप में हुई है| डॉली के तीनों बच्चो के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान है| घायलों को गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है|



मृतक महिला डॉली के पति महेश के मुताबिक उसके पिता रात 9 बजे घर पहुंचे|घर का दरवाजा खुला हुआ था| महेश के पिता ने जब घर की पहली मंजिल पर जा कर देखा तो उनकी बहू डॉली और बच्चों की टीचर अंशु समेत तीनों बच्चे लहूलुहान पड़े थे| गाजियाबाद एसएसपी ने बताया था कि शुरुआती जांच में अपराधी एक बढ़ई लग रहा है, जो 6 साल से लगातार घर में आना जाना था। तीन बच्चे भी घायल हैं। आरोपी ने किसी धारदार हथियार या चाकू से वार किया है| मामले में जांच की जा रही है|




पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों बाद वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है| इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए जेवर और नकद के अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली है| पुलिस ने बताया कि उन्होंने डबल मर्डर केस में उमा और उसके साथी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है|पुलिस ने मामले में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उमा पीड़ित परिवार की परिचित थी|










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।