मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

हाथ प्रत्यारोपण में विश्व स्तर पर सबसे कम उम्र की मरीज का ग्लेनईगल्स अस्पताल में सफल ऑपरेशन

मुंबई (अनिल बेदाग) – परेल स्थित ग्लेनईगल्स अस्पताल में 15 वर्षीय मरीज अनामता अहमद के कंधे स्तर की कुल बांह प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक किया गया है। बांह प्रत्यारोपण सर्जरी करने वाली यह सबसे कम उम्र की मर…

हाथ प्रत्यारोपण में विश्व स्तर पर सबसे कम उम्र की मरीज का ग्लेनईगल्स अस्पताल में सफल ऑपरेशन
हाथ प्रत्यारोपण में विश्व स्तर पर सबसे कम उम्र की मरीज का ग्लेनईगल्स अस्पताल में सफल ऑपरेशन | फ़ोटो: TVL News

मुंबई (अनिल बेदाग) – परेल स्थित ग्लेनईगल्स अस्पताल में 15 वर्षीय मरीज अनामता अहमद के कंधे स्तर की कुल बांह प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक किया गया है। बांह प्रत्यारोपण सर्जरी करने वाली यह सबसे कम उम्र की मरीज हैं।

परेल स्थित ग्लेनईगल्स अस्पताल के प्लॉस्टिक, हाथ और रिकंस्ट्रक्टिव मायक्रोसर्जरी के प्रमुख डॉ. नीलेश जी. सतभाई के नेतृत्व में अन्य एक डॉक्टर की टीम ने यह सर्जरी की है। परेल स्थित ग्लेनईगल्स अस्पताल के प्लॉस्टिक, हाथ और रिकंस्ट्रक्टिव मायक्रोसर्जरी के प्रमुख डॉ. नीलेश जी. सतभाई ने कहा कि हाथ दान करना अभी भी दुर्लभ है क्योंकि परिवार अक्सर हाथ दान करने से हिचकिचाते हैं, लेकिन जागरूकता बढ़ रही है। अनमता की चोट जटिल थी और उसने कंधे के स्तर पर अपना दाहिना ऊपरी अंग खो दिया था। उसकी प्रत्यारोपण सर्जरी बेहद चुनौतीपूर्ण थी। सर्जरी में हमें लगभग 12 घंटे लगे। सर्जरी के बाद अब उसकी सेहत में सुधार हो रहा है। हालाँकि उसे आजीवन इम्यूनोसप्रेसेन्ट और संबंधित देखभाल की आवश्यकता होगी।"

मुंबई के गोरेगाव में रहनेवाली 15 वर्षीय अनमता अहमद छुट्टियों में उत्तर प्रदेश के अलीगढ में अपने गावं गई थी। अपने चचेरे भाइयों के साथ खेलते समय उसने गलती से छत पर 11 केवी तार को छू लिया। इससे उन्हे बिजली का तेज झटका लगा और वह काफी जल गई। उसके दाहिने हाथ में गैंग्रीन हो गया और उसका हाथ तीन बार काटना पड़ा। उसका बायाँ हाथ भी गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसमें बड़े घाव थे और वह ठीक नहीं हो रहा था। उसके माता-पिता ने देश के कई अस्पतालों और कुछ अंतरराष्ट्रीय अस्पतालों में इस समस्या का समाधान खोजने की बहुत कोशिश की। वे जहां भी गए, उन्हें हर जगह से मना कर दिया गया। अंत में, वह ग्लेनईगल्स अस्पताल के डॉ. नीलेश सतभाई से मिले, जिन्होंने इस कठिन प्रत्यारोपण सर्जरी की चुनौती स्वीकार की। वह हाथ प्रत्यारोपण के लिए पंजीकृत थी और उसे उपयुक्त दाता मिलने में एक वर्ष से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा। एक महीने पहले अनमता ने अपने हाथ प्रत्यारोपण की सर्जरी करवाई और कंधे के स्तर पर सफल हाथ प्रत्यारोपण प्राप्त करने वाली विश्व स्तर पर सबसे कम उम्र की मरीज बनी हैं। अनमता कंधे के स्तर पर प्रत्यारोपण करवाने वाली दुनिया की पहली महिला भी हैं। अनमता को सूरत के एक 9 वर्षीय ब्रेन-डेड डोनर से हाथ मिला, जो आज तक देश का सबसे कम उम्र का हाथ दाता है। 

मरीज अनमता अहमद ने कहा , “यह पल एक सपने के सच होने जैसा लगता है। हाथ न होने के कारण में काफी चिंतित थी। बिजली के झटके ने मेरी पूरी जिंदगी बदल गई थी। लेकिन डॉ. नीलेश सतभाई और उनकी टीम के कारण मुझे नई जिंदगी मिली हैं। इस हाथ प्रत्यारोपण ने मेरी उम्मीद को फिर से जगा दिया है और मुझे जिंदगी जीने का दूसरा मौका मिला है। मुझे नई जिंदगी देने के लिए में डॉक्टर और उनकी टीम की आभारी हूं।"
tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अक्टूबर 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।