मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोवा में सरकार की 'नीयत और नीति' ठीक नहीं, BJP की विचारधारा मूलतौर पर महिला विरोधी विचारधारा: एक्वेम में प्रियंका गांधी

एक्वेम/गोवा: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गोवा के एक्वेम के कोस्टा मैदान में महिला सम्मेलन 'प्रियदर्शिनी' को संबोधित किया। एक्वेम के कोस्टा मैदान में महिला सम्मेलन 'प्रियदर्शिनी' को संबोधित करत…

गोवा में सरकार की 'नीयत और नीति' ठीक नहीं, BJP की विचारधारा मूलतौर पर महिला विरोधी विचारधारा: एक्वेम में प्रियंका गांधी
गोवा में सरकार की 'नीयत और नीति' ठीक नहीं, BJP की विचारधारा मूलतौर पर महिला विरोधी विचारधारा: एक्वेम में प्रियंका गांधी | फ़ोटो: TVL News

एक्वेम/गोवा: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गोवा के एक्वेम के कोस्टा मैदान में महिला सम्मेलन 'प्रियदर्शिनी' को संबोधित किया। एक्वेम के कोस्टा मैदान में महिला सम्मेलन 'प्रियदर्शिनी' को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि,''कांग्रेस पार्टी ने ये तय किया है कि हर तालुक में पुलिस स्टेशन खोला जाएगा और पुलिस में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भर्ती की जाएगी; इससे आपको सुविधा मिलेगी| उन्होंने कहा,' मैंने देखा है कि जहाँ-जहाँ भाजपा की सरकार है वहां अपराधियों की सुनवाई होती है, अपराधियों को बचाया जाता है; जो महिला है जिस पर अत्याचार किया गया है उसकी सुरक्षा नहीं होती है|



एक्वेम के कोस्टा मैदान में प्रियंका गांधी ने कहा कि,''''आप सब यहाँ क्यों आई हैं? मेरी बातों को सुनने के लिए इतनी बड़ी तादाद में आज आप इतनी देर से क्यों इंतजार कर रही हैं? क्योंकि आपको गोवा की परवाह है; आपने अपने बच्चों की परवरिश यहाँ की है और आप उनका भविष्य यहाँ पर मजबूत करना चाहती हैं|




उन्होंने कहा,'' गोवा की महिला हमेशा सक्षम रही है; उसकी शक्ति अपार रही है; स्वतंत्रता सेनानी शशि कला जी की तरह गोवा की बहुत सारी महिला स्वतंत्रता सेनानियों ने इस मिट्टी को आज़ाद करने के लिए लड़ाई लड़ी है| आज जब हम यहाँ खड़े हैं तो हमें अच्छी तरह से समझना चाहिए कि जिस विचारधारा ने इस प्रदेश और इस देश को आज़ाद किया और आज उस विचारधारा की रक्षा करने की बहुत ज्यादा ज़रूरत है |



कांग्रेस महासचिव प्रियंका प्रियंका गांधी ने कहा कि,'''''जब हम महिलाओं की शक्ति की बात करते हैं, उनकी स्वतंत्रता की बात करते हैं, जब हम चाहते हैं कि देश और प्रदेश में ऐसा वातावरण बने, जिसके जरिए महिलाओं की अभिव्यक्ति बंधन मुक्त हो, आज़ाद हो तो हम कभी भी भाजपा की विचारधारा की बात नहीं कर सकते| 




उन्होंने कहा,''BJP की विचारधारा मूलतौर पर महिला विरोधी विचारधारा है; भाजपा की विचारधारा कभी नहीं चाहेगी कि एक महिला सक्षम हो; जब आप महिलाओं के लिए भाजपा की स्कीम देखते हैं तो क्या दिखता है? आपको एक गैस सिलेंडर मुफ्त मिल गया या थोड़े से रूपए दे दिए| एक गैस सिलेंडर मुफ्त देकर या कुछ रूपए देकर भाजपा क्या सोचती है कि महिलाओं के प्रति उनकी जिम्मेदारी खत्म हो गयी; वो यह नहीं समझते कि सबसे बड़ी जिम्मेदारी क्या है, कि महिला को सक्षम बनाया जाए, उन्हें स्वावलंबी/स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाया जाए|



प्रियंका गांधी ने कहा कि,''''आज की महिला, खासतौर से मेरी नौजवान बहनें जो सहना नहीं चाहती हैं; वो चुपचाप से अत्याचार को सहेंगी नहीं; वो अपनी लड़ाई खुद लड़ना चाहती हैं; वो अच्छी तरह से समझती हैं कि उनकी लड़ाई लड़ने के लिए कोई आएगा नहीं महिलाएं समझती हैं कि वो समय अब आ चुका है जब हम सबको खड़े होकर अपनी लड़ाई खुद लड़नी पड़ेगी; इसलिए हमने ये नारा निकाला है- "लड़की हूँ लड़ सकती हूँ"; इस नारे का मतलब है कि आपके अन्दर शक्ति है|



उन्होंने कहा,''समाज का बोझ भी आप महिलाएं उठाती हैं; इसलिए समाज को अगर बदलना है, आगे बढ़ाना है तो इसकी एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी आप पर है जब महिला पर अत्याचार होता है तो आरोप, जो अत्याचार करता है उन पर पर नहीं लगाते; आरोप महिलाओं पर लगाते हैं; यही उनकी विचारधारा है; आज अगर अत्याचार हो रहे हैं तो सरकार की जिम्मेदारी है कि उन अत्याचारों को रोकें|



कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने कहा कि,''''कांग्रेस पार्टी ने ये तय किया है कि हर तालुक में पुलिस स्टेशन खोला जाएगा और पुलिस में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की भर्ती की जाएगी; इससे आपको सुविधा मिलेगी.. मैंने देखा है कि जहाँ-जहाँ भाजपा की सरकार है वहां अपराधियों की सुनवाई होती है, अपराधियों को बचाया जाता है; जो महिला है जिस पर अत्याचार किया गया है उसकी सुरक्षा नहीं होती है|



उन्होंने कहा,'',''''यहां के मंत्रियों के PA को परीक्षा में 100 में से 100 नम्बर मिलते हैं, लेकिन आपको जॉब नहीं मिलती। आज मैंने एक गांव में देखा कि ग्रेजुएशन और MBA कर चुकी लड़कियां बेरोजगार हैं। जबकि यहां रोजगार के बहुत अवसर हैं|



प्रियंका गांधी ने कहा कि,''''कांग्रेस ने ये तय किया है कि 30% सरकारी रोजगार महिलाओं को मिलेंगे। कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं के लिए सोचा है। देश की पहली महिला प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति कांग्रेस की रही हैं| सोनिया गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस ने पंचायतों में महिलाओं को 33% आरक्षण दिलाया। आज 50% का आरक्षण इसलिए है, क्योंकि कांग्रेस ने महिलाओं के लिए संघर्ष किया है।



कांग्रेस महासचिव ने कहा,'हम समझते हैं कि महिलाएं इस देश की नींव हैं: गोवा में सरकार की नीयत और नीति ठीक नहीं है। इनके भूमिपत्र बिल से स्पष्ट होता है कि ये सरकार बाहरी लोगों और अपने पूंजीपति मित्रों के लिए काम करती है| भाजपा जो योजनाएं ला रही है, उससे हजारों की संख्या में पेड़ काटे जाएंगे, मोलेम फॉरेस्ट बर्बाद होगा, पर्वतों और दूधसागर का नुकसान होगा।



उन्होंने कहा,''इन चीजों से गोवा की जनता को कोई लाभ नहीं होगा, बल्कि एक बड़े उद्योगपति का लाभ होगा| आपकी आवाज़ बार-बार दबाई जाती है। आपके प्रदेश में कई पार्टियां खुद को बढाने के लिए यहां आई हैं। ये पार्टियां क्या सचमुच गोवा का विकास चाहती हैं? आपको आपके लिए काम करने वाली पार्टी को चुनना होगा| कुछ पार्टियों की मानसिकता खुद की सत्ता बरकरार रखने और लूटने की होती है। 



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि,''''ये आपने पिछले चुनाव में देखा है। आपने कांग्रेस पार्टी का समर्थन किया, लेकिन लोकतंत्र का हनन कर आपकी सरकार चुराई गई- सिर्फ लूट मचाने के लिए| ये लोग चुनाव के समय जब आपके सामने आते हैं, तो आपकी बात नहीं करते। रोजगार, महिलाओं के सशक्तिकरण और पर्यावरण बचाने की बात नहीं करते। बल्कि आप लोगों को गुमराह करने की बात करते हैं|



 प्रियंका गांधी ने कहा कि,''मेरी बहनों से मेरा आह्वान है कि खड़ी हो जाइए, अपनी ताकत पहचानिए और तय कर लीजिए कि आप किसी भी ऐसी पार्टी को वोट नहीं देंगी, जो विकास की बात न करें। ये गोवा आपका प्रदेश है | ये गोवा आपका है और कांग्रेस पार्टी चाहती है कि गोवा एक बार फिर गोवा के लोगों के हाथ में आए। हम चाहते हैं कि यहां का विकास और निर्णय आपके हक में हो|



उन्होंने कहा,''कांग्रेस सरकार ने तय किया था कि 10 SEZ बनाए जाएंगे और जनता को ये बात पसन्द नहीं आई, उसने आंदोलन किया और कांग्रेस ने वो निर्णय वापस लिया। क्योंकि कांग्रेस ने हमेशा जनता के लिए काम किया है, बड़े उद्योगपतियों के लिए नहीं|  उन्होंने कहा,''मैं अपनी बहनों से कहना चाहती हूं कि ये आखिरी समय है - गोवा को बचाने का। अगर 5 साल और इन लोगों के हाथ में शासन रहा, तो आपका सुंदर गोवा बर्बाद हो जाएगा | प्रियंका गांधी ने कहा ,''आने वाले चुनाव में आप किसी पार्टी के लिए नहीं बल्कि गोवा के लिए वोट कीजिए। गोवा को बचाइए, उसे सुरक्षित रखिए। क्योंकि यहां की संस्कृति को आप समझती हैं|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।