नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में गोवा की भाजपा विधायक अलीना सल्दान्हा आम आदमी पार्टी में शामिल हुई। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने इस बात की जानकारी दी| उन्होंने कहा कि मुझे अलीना सल्दान्हा का पार्टी में स्वागत करते हुए खुशी है|
आप पार्टी में शामिल होने के बाद अलीना सल्दान्हा ने कहा,''भाजपा को छोड़ने के कई कारण है। भाजपा अब वो पार्टी नहीं रही जो पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के समय में हुआ करती थी। मौजूदा समय में गोवा में हुई कुछ घटनाओं ने मुझे भाजपा छोड़ने पर मजबूर किया|
केजरीवाल ने कहा,''आम आदमी पार्टी में Cortalim से भाजपा की मौजूदा विधायक अलीना सल्दान्हा का स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। हम सब मिलकर स्वर्गीय श्री मैथनी सल्दान्हा की विरासत को आगे बढ़ाएंगे और गोवा को समृद्धि और भ्रष्टाचार मुक्त शासन के मार्ग पर ले जाएंगे।
बता दें कि अलीना सल्दान्हा ने 2017 के चुनाव में बीजेपी के टिकट पर कोर्टालिम विधानसभा सीट से चुनाव जीता था| उन्होंने गुरुवार को ही बीजेपी तथा राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था और दावा किया कि बीजेपी अब वैसा संगठन नहीं रहा, जो 2012 में उनके शामिल होने के दौरान था|
सल्दान्हा 2012 में अपने पति के निधन के बाद बीजेपी में शामिल हुई थीं| उन्होंने गोवा विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा| सल्दान्हा के अलावा हाल ही में विभिन्न दलों के चार अन्य विधायक भी गोवा विधानसभा से इस्ताफा दे चुके हैं|
अलीना सल्दान्हा के पति मैथनी सल्दान्हा, मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्री थे| 2012 में मैथनी के निधन के बाद अलीना सल्दान्हा ने कोर्टालिम विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुना?? लड़ा था और जीत भी हासिल की थी|