मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोवा विधानसभा चुनाव 2022 : कांग्रेस ने जारी की 5 और उम्मीदवारों की लिस्ट, पणजी से चुनाव लड़ेंगे इल्विस गोम्स

नई दिल्ली: कांग्रेस ने गोवा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 5 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। छठी सूची में 5 लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है| इस सूची में इल्विस गोम्स को पणजी से, तुकाराम बोरकर को सिरोदा…

गोवा विधानसभा चुनाव 2022 : कांग्रेस ने जारी की 5 और उम्मीदवारों की लिस्ट, पणजी से चुनाव लड़ेंगे इल्विस गोम्स
गोवा विधानसभा चुनाव 2022 : कांग्रेस ने जारी की 5 और उम्मीदवारों की लिस्ट, पणजी से चुनाव लड़ेंगे इल्विस गोम्स | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस ने गोवा विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 5 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। छठी सूची में 5 लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है| इस सूची में इल्विस गोम्स को पणजी से, तुकाराम बोरकर को सिरोदा, जेएलसी अलमेडा को वास्को-डि-गामा, एंथनी डाएस को बेनोलिम और अमित पाटकर को कुर्चोरेम से उम्मीदवार बनाया गया है|



इससे पहले, कांग्रेस ने 17 दिसंबर को पहली सूची जारी की थी, जबकि दूसरी सूची को 9 जनवरी को जारी किया गया था| वहीं, तीसरी व चौथी सूची 18 जनवरी को जारी किया था| जबकि, पांचवी सूची 19 जनवरी को जारी की थी|



 पहली सूची के तहत 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था, जबकि दूसरी सूची के तहत 7 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया| वहीं, तीसरी व चौथी सूची के तहत क्रमशः 9 और 2 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी| पांचवी सूची में 5 लोगों को उम्मीदवार बनाया गया था| 



कांग्रेस ने अब तक 40 विधानसभा सीटों के लिए 36 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है| कांग्रेस की पहली दो सूची में पूर्व मुख्यमंत्री दिगम्बर कामत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल रहे|, कामत को मढ़गांव विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया, वह इसी सीट से वर्तमान में विधायक भी हैं| 



वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं एलेक्सियो लॉरेंको को करटोरिम विधानसभा क्षेत्र और सुधीर कानोलकर को मापुसा विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया| उम्मीदवारों की दूसरी सूची में जितेंद्र गांवकर, रोडोल्फ लुईस फर्नांडीज, राजेश फलदेसाई, मनीषा शेणवी उसगांवकर, वीरीयातो फर्नांडीज, ओलेंसियो सिमोस और एवर्टनो फुर्टाडो को जगह दी गई थी| कांग्रेस राज्य में गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी|


https://www.thevirallines.net/goa-news-goa-chunav-2022-congress-releases-list-of-names-of-5-candidates-for-goa-assembly-elections



बीजेपी ने 34 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

वहीं, बीजेपी ने आगामी गोवा विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 34 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी| मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को सैंकलिम से उम्मीदवार बनाया गया है जबकि पार्टी ने छह विधायकों के टिकट काटे हैं| पार्टी ने जिन 34 उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं उनमें नौ ईसाई समुदाय के हैं जबकि तीन सामान्य सीटों पर अनुसूचित जनजाति के नेताओं को उम्मीदवार बनाया गया है| पार्टी ने नौ सामान्य जाति के नेताओं को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि एक पत्रकार को भी टिकट दिया गया है| गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के पुत्र उत्पल पर्रिकर को पणजी सीट से टिकट नहीं दिया गया है| गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए 14 फरवरी को मतदान होना है|



बता दें कि गोवा में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 21 का जादुई आंकड़ा छूना होता है। 2017 के गोवा विधानसभा चुनावों में भाजपा ने कांग्रेस से कम सीटें जीती थीं। भाजपा केवल 13 सीटे ही जीत सकी थी। कांग्रेस ने 17 सीटें जीती थी।



गोवा विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम (कुल सीट 40, बहुमत का आंकड़ा 21)

भाजपा: 13

कांग्रेस : 17

आप: 00

अन्य: 10






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।