मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया 'यूपी यूथ मेनिफेस्टो': 20 लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी, शिक्षकों के 1.50 लाख खाली पद भरे जाएंगे

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज दूसरा मेनिफेस्टो जारी किया हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने यूपी यूथ मेनिफेस्टो जारी किया। कांग्रेस ने कहा कि,''यूपी में हम 20 लाख न…

यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया 'यूपी यूथ मेनिफेस्टो': 20 लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी, शिक्षकों के 1.50 लाख खाली पद भरे जाएंगे
यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया 'यूपी यूथ मेनिफेस्टो': 20 लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी, शिक्षकों के 1.50 लाख खाली पद भरे जाएंगे | फ़ोटो: TVL News

 लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज दूसरा मेनिफेस्टो जारी किया हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने यूपी यूथ मेनिफेस्टो जारी किया। कांग्रेस ने कहा कि,''यूपी में हम 20 लाख नौकरियां देंगे। इसमें 8 लाख महिलाओं के लिए होंगे। 




कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि रोज़गार हम आपको कैसे और किस प्रकार से दिलाएंगे, यह सब हमने इस मेनिफेस्टो में लिखा है। इस मेनिफेस्टो को बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के युवाओं के साथ बात की है और जो उनके विचार है वह हमने इस मेनिफेस्टो में डाले हैं| ने कहा कि,''उत्तर प्रदेश में हर 24 घंटे में लगभग 880 युवा रोज़गार खोते हैं। भाजपा के पिछले 5 सालों शासन में लगभग 16 लाख युवाओं ने रोज़गार खोया है|



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि,''प्रधानमंत्री ने कहा था कि हम आपको हर साल 2 करोड़ रोज़गार देंगे। सच्चाई सबको दिख रही है। ऐसा क्यों हो रहा है। क्योंकि देश का पूरा धन 2-3 बड़े उद्योगपतियों के हाथों में दिया जा रहा है|



कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि,'' युवाओं से बात करके ही ये भर्ती विधान तैयार किया है। इस मेनिफेस्टो को बनाने के लिए हमारे नेताओं, कार्यकर्ताओं ने हर ज़िले में युवाओं से बात कर उनकी बड़ी समस्याओं को समझा। उन्हीं में से निकले हुए मुद्दे भर्ती विधान में हैं। इसे भर्ती विधान इसलिए कहा है क्योंकि प्रदेश में बड़ी समस्या भर्ती की है|



प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारा यह प्रयास है कि नौजवानों की समस्याओं को सुलझाया जाए। हम जॉब कैलेंडर बनाएंगे। कड़ाई से पालन करेंगे। पेपर लीक को रोका जाएगा।



प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में हम 20 लाख नौकरियां देंगे। इसमें 8 लाख महिलाओं के लिए होंगे। हमने विधान में ये भी बताया है कि ये कैसे करेंगे। युवा इस बात से परेशान हैं कि परीक्षाएं लीक हो रही है। युवा दुखी है। हमारी सरकार आएगी तो हम ये वादे पूरे करेंगे। हम सकारात्मक प्रचार कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि विकास की बात हो। युवाओं के भविष्य की बात हो।



यूथ मेनिफेस्टो की अहम बातें

  • ● प्राथमिक विद्यालय में 1.50 लाख, माध्यमिक में 38 हजार, उच्चत्तर में 8 हजार पद भरे जाएंगे। पुलिस के 1 लाख पद भरे जाएंगे। 20 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 27 हजार सहायिकाओं के पद पर भर्ती होंगे। 12 हजार उर्दू शिक्षक, संस्कृत शिक्षक 2 हजार और फिजिकल एजुकेशन के 32 हजार शिक्षक, 6 हजार डॉक्टर भर्ती करेंगे।
  • ● विश्वविद्यालयों में प्लेसमेंट सेल होगी। सभी कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव की बहाली होगी। स्कॉलरशिप टाइम पर मिलेगी। दायरा भी बढ़ेगा और राशि भी। सिंगल विंडो स्कॉलरशिप पोर्टल खुलेगा। सफाईकर्मियों के परिवारों के युवाओं के लिए ट्रेनिंग देंगे।
  • ● अति पिछड़े युवाओं को 5 लाख तक लोन एक फीसदी ब्याज पर देंगे
  • ● रोजगार के लिए 1 लाख का ऋण 5 प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा।
  • ● युवाओं में नशा रोकने के लिए एक ऐसा संस्थान बनाएंगे, जिसका सेंटर लखनऊ में होगा। इसके 4 हब होंगे। यहां काउंसिलिंग के कैंप लगेंगे।
  • ● क्रिकेट के लिए विश्वस्तरीय एकेडमी बनाएंगे।
  • ● स्थानीय जगहों पर जो खेल ज्यादा लोकप्रिय हैं उन्हीं जोन में उनको बढ़ाकर ओलंपिक लेवल तक जाने के लिए वहीं एकेडमी बनेगी। 








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।