मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 सितंबर 2026

Goa Chunav 2022: कांग्रेस ने जारी की गोवा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची, कलंगुट से चुनाव लड़ेंगे माइकल लोबो

नई दिल्ली: Goa Assembly Election 2022: कांग्रेस ने आगामी गोवा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है।तीसरी सूची में कुल नौ उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हुआ है। राज्य के पूर्व मंत्री…

Goa Chunav 2022: कांग्रेस ने जारी की गोवा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची, कलंगुट से चुनाव लड़ेंगे माइकल लोबो
Goa Chunav 2022: कांग्रेस ने जारी की गोवा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची, कलंगुट से चुनाव लड़ेंगे माइकल लोबो | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: Goa Assembly Election 2022:  कांग्रेस ने आगामी गोवा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है।तीसरी सूची में कुल नौ उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हुआ है। राज्य के पूर्व मंत्री माइकल लोबो जो हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं, वे कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर कलंगुट से चुनाव लड़ेंगे। 



इससे पहले, कांग्रेस ने 17 दिसंबर को पहली सूची जारी की थी, जबकि दूसरी सूची को 9 जनवरी को जारी किया गया था| पहली सूची के तहत आठ उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था, जबकि दूसरी सूची के तहत सात उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया|



कांग्रेस पार्टी की तीसरी सूची के तहत बिचोलिम से मेघाश्याम राउत, थिविम से अमन लोतिल्कर, कालान्गुते से माइकल लोबो, पोरवोरिम से विकास प्रभुदेसाई और सेंट आंद्रे से एंथनी एल फर्नांडेस को मैदान में उतारा गया है| इसके अलावा, सांकेलिम से धर्मेश सगलानी, मरकाइम से लवू ममलेकर, संगुएम से प्रसाद गांवकरी और कानाकोना से जनार्दन भंडारी को टिकट दिया गया है|



https://www.thevirallines.net/india-news-congress-attacks-modi-govt-over-oxfam-report-on-increasing-wealth-of-billionaires


इससे पहले, कांग्रेस की पहली सूची में पूर्व मुख्यमंत्री दिगम्बर कामत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल रहे| पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, कामत को मढ़गांव विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया| वह इसी सीट से वर्तमान में विधायक भी हैं| प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं एलेक्सियो लॉरेंको को करटोरिम विधानसभा क्षेत्र और सुधीर कानोलकर को मापुसा विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया| कांग्रेस राज्य में गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी|


https://www.thevirallines.net/uttarakhand-news-uttarakhand-chunav-2022-harak-singh-rawat-says-i-can-apologize-to-harish-rawat-even-100-times


राज्य में सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे| 10 मार्च को मतगणना होगी| इस बार गोवा में चुनावी मुकाबला कड़ा होने वाला है, क्योंकि कांग्रेस और बीजेपी के अलावा आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में होने वाली है| वहीं, तृणमूल कांग्रेस (TMC) भी इस बार गोवा में चुनाव लड़ रही है|



बता दें कि गोवा में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 21 का जादुई आंकड़ा छूना होता है। 2017 के गोवा विधानसभा चुनावों में भाजपा ने कांग्रेस से कम सीटें जीती थीं। भाजपा केवल 13 सीटे ही जीत सकी थी। कांग्रेस ने 17 सीटें जीती थी।



गोवा विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम (कुल सीट 40, बहुमत का आंकड़ा 21)

भाजपा: 13

कांग्रेस : 17

आप: 00

अन्य: 10



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।