मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

मैं अपने बड़े भाई हरीश रावत से 100 बार भी माफी मांग सकता हूं: कांग्रेस में शामिल होने की ख़बर पर हरक सिंह रावत

देहरादून: कांग्रेस में शामिल होने की ख़बर पर पूर्व भाजपा नेता हरक सिंह रावत ने कहा,''मेरी आज सुबह बातचीत हुई है वे (हरीश रावत) आगे बताएंगे कि क्या होगा। वे मेरे बड़े भाई हैं, मैं अपने बड़े भाई से 100…

मैं अपने बड़े भाई हरीश रावत से 100 बार भी माफी मांग सकता हूं: कांग्रेस में शामिल होने की ख़बर पर हरक सिंह रावत
मैं अपने बड़े भाई हरीश रावत से 100 बार भी माफी मांग सकता हूं: कांग्रेस में शामिल होने की ख़बर पर हरक सिंह रावत | फ़ोटो: TVL News

देहरादून:  कांग्रेस में शामिल होने की ख़बर पर पूर्व भाजपा नेता हरक सिंह रावत ने कहा,''मेरी आज सुबह बातचीत हुई है वे (हरीश रावत) आगे बताएंगे कि क्या होगा। वे मेरे बड़े भाई हैं, मैं अपने बड़े भाई से 100 बार भी माफी मांग सकता हूं। कांग्रेस पार्टी का अपना निर्णय है। 2016 में परिस्थितियां अलग थीं| सोमवार को हरक सिंह रावत ने कहा था, उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से आने वाली है| मैं अब कांग्रेस पार्टी से बात करूंगा| उन्होंने कहा कि वो बिना किसी शर्त के कांग्रेस के लिए काम करते रहेंगे| रावत ने कहा,''अगर मैंने बीजेपी जॉइन करने के लिए कांग्रेस नहीं छोड़ी होती तो मैंने बीजेपी चार साल पहले ही छोड़ दी होती| 



आपको बता दें कि पूर्व भाजपा नेता हरक सिंह रावत के कांग्रेस में शामिल होने कर खबर को लेकर सोमवार को हरिश रावत ने अपनी राय रखी थी| उत्तराखंड चुनाव के पहले उन्होंने कहा था कि पार्टी मामले को लेकर विचार कर रही है|



पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा था कि अगर हरक सिंह रावत अपनी कांग्रेस छोड़ने की गलती मान लेते हैं तो हम पार्टी में उनका स्वागत करने के लिए तैयार हैं। इसके बाद देर रात हरीश रावत ने कहा था कि राजनीति में कुछ निर्णय गलत हो जाते हैं इसलिए मैंने हरक सिंह को लोकतंत्र और जनता से माफी मांगने के लिए कहा था



आपको बता दें कि उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत को कांग्रेस में शामिल करने के संदर्भ में फिलहाल कोई निर्णय नहीं हुआ है, हालांकि पार्टी नेताओं के बीच इस विषय पर बातचीत का दौर निरंतर चल रहा है|



पौड़ी गढ़वाल जिले की कोटद्वार विधानसभा सीट से विधायक हरक सिंह रावत पहले कांग्रेस में थे| पिछले विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले 2016 में विजय बहुगुणा और हरक सिंह रावत समेत कई कांग्रेस नेताओं ने बगावत कर दी थी जिससे तत्कालीन हरीश रावत सरकार संकट में आ गई थी| पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और हरक सिंह रावत समेत नौ विधायक बीजेपी में शामिल हो गए थे| विधानसभा चुनाव 2017 में कांग्रेस को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा|



बता दें कि  हरक सिंह रावत को रविवार की रात 'पार्टी-विरोधी गतिविधियों' के चलते बीजेपी से 6 साल के लिए निकाल दिया गया| हाल ही में कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ मंत्री हरक सिंह रावत रविवार को अचानक भाजपा की सदस्यता से बर्खास्त कर दिए गए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य मंत्री हरक सिंह रावत को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया| 



भाजपा के ताबूत पर आखिरी कील
वहीं उत्तराखंड नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि आगामी चुनावों भाजपा का किला ध्वस्त होने जा रहा है। हरक सिंह रावत ने भाजपा के ताबूत पर आखिरी कील ठोंक दी है। पार्टी में उनकी वापसी पर राष्ट्रीय नेतृत्व फैसला लेगा।



कहा कि अगर हरक वापस कांग्रेस में आते हैं तो पार्टी को मजबूती मिलेगी। भाजपा द्वारा निष्कासित किए जाने से हरक बहुत आहत हैं। उन्होंने खुद मीडिया से कहा है कि अब वह कांग्रेस की सेवा करेंगे। कहा कि उत्तराखंड ही नहीं देश के लोगों ने अब बदलाव का मन बनाया है। पांच राज्या में जो आगामी चुनाव होने जा रहे हैं, उसमें भाजपा का उजड़ना शुरू हो गया है।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।