मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोवा में बीजेपी को बड़ा झटका: पूर्व मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने भाजपा से दिया इस्तीफा, कहा- आज शाम....

पणजी: गोवा में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को फिर तगड़ा झटका लगा है। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत पारसेकर ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। आगामी राज्य विधानसभा चुनावों के ल…

गोवा में बीजेपी को बड़ा झटका: पूर्व मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने भाजपा से दिया इस्तीफा, कहा- आज शाम....
गोवा में बीजेपी को बड़ा झटका: पूर्व मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने भाजपा से दिया इस्तीफा, कहा- आज शाम.... | फ़ोटो: TVL News

पणजी: गोवा में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को फिर तगड़ा झटका लगा है। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत पारसेकर ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। आगामी राज्य विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी ने उन्हें टिकट से वंचित कर दिया। इससे पहले पूर्व सीएम दिवंगत मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। दो दिन के अंदर दो बड़े नेताओं के छोड़कर जाने से पार्टी को बड़ा नुकसान माना जा रहा है। भाजपा ने दोनों नेताओं को उनकी परंपरागत सीट से टिकट नहीं दिया है। ऐसे में दोनों बेहद नाराज चल रहे हैं।



लक्ष्मीकांत पारसेकर ने कहा कि मैं औपचारिक रूप से आज शाम तक अपना इस्तीफा सौंप दूंगा। भाजपा ने मंड्रेम विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक दयानंद सोपटे को उम्मीदवार बनाया है। 




बता दें कि गोवा में भाजपा को मजबूत करने और स्थापित करने में दिवंगत मनोहर पर्रिकर और लक्ष्मीकांत पारसेकर की मेहनत मानी जाती है। दोनों नेताओं ने गोवा के अंदर संगठन को खासा मजबूत किया और सत्ता की सीढ़ी तक लेकर गए। मनोहर पर्रिकर का निधन हो गया है। वहीं, लक्ष्मीकांत पारसेकर इस बार भी अपनी परंपरागत सीट मंडरेम से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने उनका टिकट काट दिया और दूसरे को दे दिया। लक्ष्मीकांत भी निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। इसी तरह, उत्पल पर्रिकर के साथ हुआ। उनके पिता की परंपरागत सीट पणजी से टिकट नहीं दिया गया है। ऐसे में उत्पल ने बीजेपी छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।



भाजपा ने 9 ईसाई और सामान्य जाति के लोगों को उम्मीदवार बनाया

भाजपा ने हाल ही में जिन 34 उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं उनमें 9 ईसाई समुदाय के हैं, जबकि 3 सामान्य सीटों पर अनुसूचित जनजाति के नेताओं को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने 9 सामान्य जाति के नेताओं को उम्मीदवार बनाया है, जबकि एक पत्रकार को भी टिकट दिया गया है। राज्य में 6 सीटें ऐसी हैं जहां से पार्टी ने नए उम्मीदवार उतारे हैं। बता दें कि गोवा में एक ही चरण में 14 फरवरी को 40 सीटों पर विधानसभा चुनाव का मतदान होना है। जबकि 10 मार्च को नतीजे आएंगे।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।