गोंडा में दो गाड़ियों से पकड़े गए ₹ 67 लाख: नेपाल बॉर्डर लेकर जा रहे थे पैसा, ब्यौरा न दे पाने पर जब्त कर ट्रेजरी में करवाए गए जमा
गोंडा: खबर गोंडा से है। जहां विधानसभा चुनाव से पहले गोंडा प्रशासन व करनैलगंज पुलिस ने चुनाव में पैसा खपाने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए चेकिंग के दौरान 2 वाहनों से 67 लाख रुपए नगदी बरामद कि…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
गोंडा में दो गाड़ियों से पकड़े गए ₹ 67 लाख: नेपाल बॉर्डर लेकर जा रहे थे पैसा, ब्यौरा न दे पाने पर जब्त कर ट्रेजरी में करवाए गए जमा — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: खबर गोंडा से है। जहां विधानसभा चुनाव से पहले गोंडा प्रशासन व करनैलगंज पुलिस ने चुनाव में पैसा खपाने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए चेकिंग के दौरान 2 वाहनों से 67 लाख रुपए नगदी बरामद किए है। पकड़ी गई 65 लाख रुपए नगदी लखनऊ से गोंडा के रास्ते पड़ोसी देश नेपाल बॉर्डर बढ़नी में ले जाने की बात प्रथम दृष्टया सामने आई है। वहीं दूसरी गाड़ी से 2 लाख रुपए भी बरामद हुआ है जिसको खरगूपुर ले जाने की बात सामने आई है। जिन दो गाड़ियों से रुपया बरामद हुआ है। वह रुपए के लेन देन के बारे में सही जानकारी ना देने के चलते जिला प्रशासन व पुलिस ने बरामद कुल 67 लाख रुपए नगदी को सीज कर अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है।
गोंडा में आगामी 27 फरवरी को मतदान होना है। जिसके तहत जिले के बॉर्डर पर हर थाने की फोर्स वाहनों की चेकिंग करने में जुटी हुई है।रात में एसडीएम करनैलगंज व थाना करनैलगंज पुलिस ने गोंडा लखनऊ राजमार्ग के बहराइच बॉर्डर पर बैरियर लगाकर चेकिंग कर रहे थे। तभी एक चार पहिया वाहन (यूपी 32 नंबर पहिया वाहन ) से 65 लाख रुपए नगद बरामद हुआ है।
कार में 2 लोग सवार थे उनसे गहन पूछताछ की जा रही है बरामद पैसे की लेनदेन के बारे में अभी कोई उचित जानकारी नहीं बता पा रहे हैं। यह पैसा (65 लाख) रास्ते पड़ोसी देश नेपाल में ले जाने की बात बताई जा रही है। वही चेकिंग के दौरान दूसरी गाड़ी से भी 2 लाख रुपए बरामद हुआ है उसकी भी सही जानकारी न देने पर सीज कर दिया गया है।उनसे भी पूछताछ की जा रही है।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 22 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।