पणजी: पूर्व मंत्री माइकल लोबो आज कांग्रेस में शामिल हो गए| गोवा कांग्रेस प्रभारी दिनेश गुंडू राव और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत की मौजदगी में राज्य के पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक माइकल लोबो ने पणजी में अपनी पत्नी दलीला लोबो के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत ने माइकल लोबो और अन्य का अपनी पार्टी में स्वागत किया। कामत ने लिखा, पूर्व मंत्री माइकल लोबो जी और दलीला लोबो जी का समर्थकों के साथ कांग्रेस शामिल में होने पर हार्दिक स्वागत| Let us work hand in hand to bring back People Friendly Goa Congress Government in Goa and remain committed to protect Identity of Goa
बता दें कि कल यानी सोमवार को कैबिनेट मंत्री माइकल लोबो ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था| माइकल लोबो ने कहा था कि,'BJP में कार्यकर्ताओं की कोई अहमियत नहीं है।माइकल लोबो के बाद मायेम सीट से भाजपा विधायक प्रवीण झांते ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया था|
Goa Assembly Election 2022
गोवा में 40 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को एक चरण में चुनाव होगा। 10 मार्च को पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों की गिनती की जाएगी। गोवा के साथ ही पंजाब और उत्तराखंड में भी एक चरण में 14 फरवरी को मतदान किए जाएंगे।
गोवा विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम (कुल सीट 40, बहुमत का आंकड़ा 21)
भाजपा: 13
कांग्रेस : 17
आप: 00
अन्य: 10
बता दें कि गोवा में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 21 का जादुई आंकड़ा छूना होता है। 2017 के गोवा विधानसभा चुनावों में भाजपा ने कांग्रेस से कम सीटें जीती थीं। भाजपा केवल 13 सीटे ही जीत सकी थी। कांग्रेस ने 17 सीटें जीती थी।