मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोवा विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक लवू मामलेदार

पणजी: गोवा के पूर्व विधायक लवू मामलेदार आज कांग्रेस में शामिल हो गए| गोवा कांग्रेस प्रभारी दिनेश गुंडू राव की उपस्थिति में पूर्व विधायक लावू ममलेदार कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।बता दें कि सितंबर 20…

गोवा विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक लवू मामलेदार
गोवा विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक लवू मामलेदार | फ़ोटो: TVL News

पणजी: गोवा के पूर्व विधायक लवू मामलेदार आज कांग्रेस में शामिल हो गए| गोवा कांग्रेस प्रभारी दिनेश गुंडू राव  की उपस्थिति में पूर्व विधायक लावू ममलेदार कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।



बता दें कि सितंबर 2021 के आखिरी हफ्ते में लवू मामलेदार ने TMC ज्वाइन की थी| शुक्रवार  24 दिसंबर, 2021 को लवू मामलेदार ने  तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। मामलेदार का महज 3 महीने के भीतर TMC से मोह भंग हो गया था| 



BJP से भी बदतर TMC

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी को अपना इस्तीफा सौंपा था| शुक्रवार  24 दिसंबर, 2021 को लवू मामलेदार ने आरोप लगाया था कि मैं इस धारणा में था कि टीएमसी एक बहुत ही धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। लेकिन पिछले 15-20 दिनों में मैंने जो कुछ भी देखा है, उससे मुझे पता चला है कि यह भाजपा से भी बदतर है।




Goa Assembly Election 2022: गोवा में 40 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को एक चरण में चुनाव होगा। 10 मार्च को पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों की गिनती की जाएगी। गोवा के साथ ही पंजाब और उत्तराखंड में भी एक चरण में 14 फरवरी को मतदान किए जाएंगे। 



बता दें कि गोवा में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 21 का जादुई आंकड़ा छूना होता है। 2017 के गोवा विधानसभा चुनावों में भाजपा ने कांग्रेस से कम सीटें जीती थीं। भाजपा केवल 13 सीटे ही जीत सकी थी। कांग्रेस ने 17 सीटें जीती थी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।