मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा न्यूज़ : बीएसए के निरीक्षण में बंद मिले 4 स्कूल, बाहर घूमते मिले नौनिहाल

बीएसए अतुल तिवारी ने बुधवार को रुपईडीह ब्लॉक के पीएम श्री स्कूल बनगाई, कंपोजिट स्कूल चौखडिया, कंपोजिट स्कूल गोकरन शिवाला व प्राथमिक विद्यालय खरगूपुर का निरीक्षण किया।निरीक्षण के समय यह सभी स्कूल बंद…

गोंडा न्यूज़ : बीएसए के निरीक्षण में बंद मिले 4 स्कूल, बाहर घूमते मिले नौनिहाल
गोंडा न्यूज़ : बीएसए के निरीक्षण में बंद मिले 4 स्कूल, बाहर घूमते मिले नौनिहाल — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


बीएसए अतुल तिवारी ने बुधवार को रुपईडीह ब्लॉक के पीएम श्री स्कूल बनगाई, कंपोजिट स्कूल चौखडिया, कंपोजिट स्कूल गोकरन शिवाला व प्राथमिक विद्यालय खरगूपुर का निरीक्षण किया।


निरीक्षण के समय यह सभी स्कूल बंद मिले। इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे परिसर में खेलते पाए गए।


इस पर बीएसए ने सभी का वेतन रोककर उनसे पांच दिन के भीतर कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी किया है।


कंपोजिट स्कूल सहजनवा के निरीक्षण में प्रधानाध्यापक बसंती मौजूद रहीं, जबकि सहायक अध्यापक रेनुका जायसवाल,


विनीता सिंह, प्रियंका व शिक्षामित्र सुमन पांडेय गैरहाजिर मिली। अनुचर शिवम तिवारी भी कई दिनों से अनुपस्थित पाए गए।


प्राथमिक विद्यालय भगवानदीनपुरवा  में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर मिश्रा, सहायक अध्यापक आलोक वर्मा व शिक्षामित्र निशा मिश्रा, सीमा रानी व गायत्री देवी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिलीं।


कटरा बाजार ते प्राथमिक विद्यालय उमरिया की प्रधानाध्यापक तयबुननिशा हस्ताक्षर बनाकर स्कूल से गायब मिलीं। यहां 55 बच्चों का नामांकन होने के बावजूद सिर्फ चार बच्चे स्कूल में मौजूद मिले। स्कूल में गंदगी फैली मिली।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।