करनैलगंज ब्लॉक में तैनात एक महिला शिक्षिका ने कंपोजिट विद्यालय लालेमऊ में तैनात सहायक अध्यापक व विनीत वर्मा पर शारीरिक शोषण करने का प्रयास करने,
घर में घुसकर मारपीट करने और मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी।
साथ ही इसकी शिकायत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिलाधिकारी से की थी।
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने मामले का संज्ञान लेते हुए बीएसए को जांच का निर्देश दिया था।
बीएसए ने प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था। जांच में महिला शिक्षिका की तरफ से लगाए गए आरोप सही पाए गए।
जांच के बाद 17 जनवरी को समिति ने अपनी रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपी थी।
रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए बीएसए अतुल तिवारी ने आरोपी शिक्षक विनीत वर्मा को निलंबित कर दिया है
और उसे ब्लॉक संसाधन केंद्र तरबगंज से संबद्ध कर दिया है। मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी झंझरी डॉ समय प्रसाद पाठक को सौंपी गई है।