मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा न्यूज़ : बाइक सवार युवक पर बदमाशों ने हथगोले से किया हमला,

खरगूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर झिन्ना के रहने वाले शिवशंकर ने बताया कि वह बेटे रामनाथ के साथ महाराजगंज बाजार में टिक्की चाऊमीन का ठेला लगाता है।रविवार की देर शाम वह अपनी दुकान बंद कर अपने घर लौ…

गोंडा न्यूज़ : बाइक सवार युवक पर बदमाशों ने हथगोले से किया हमला,
गोंडा न्यूज़ : बाइक सवार युवक पर बदमाशों ने हथगोले से किया हमला, — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

खरगूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर झिन्ना के रहने वाले शिवशंकर ने बताया कि वह बेटे रामनाथ के साथ महाराजगंज बाजार में टिक्की चाऊमीन का ठेला लगाता है।


रविवार की देर शाम वह अपनी दुकान बंद कर अपने घर लौट आए जबकि बेटा रामनाथ सामान खरीदने के लिए बाजार में रुक गया। सामान लेकर वह भी बाइक से घर लौट रहा था।


घर से करीब 100 मीटर पहले अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने उस पर हाथगोले से हमला कर दिया।


हाथगोला रामनाथ की पीठ पर लगा और वह घायल हो गया। रामनाथ की चीख पुकार सुनकर घर के लोग दौड़े तो हाथगोला फेंकने वाले हमलावर भाग निकले।


देर रात परिजन घायल युवक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरगूपुर ले गये।


अधीक्षक डॉ.अजय कुमार यादव ने बताया कि युवक को अस्पताल लाया गया था युवक की पीठ पर दस जगह से कंकड़ पत्थर के टुकड़े निकले हैं। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।



उन्होंने बम से हमला किए जाने की संभावना व्यक्त की है। प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि इस संबंध में दो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 27 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।