मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा न्यूज़ : डंपर से टकराई कुंभ मेले से लौट रही पिकअप, सभी लोग हुए घायल

कुंभ मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गोंडा लखनऊ हाईवे पर भंभुआ पुलिस चौकी के समीप सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई।इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मृतक की पत्नी समेत 1…

गोंडा न्यूज़ : डंपर से टकराई कुंभ मेले से लौट रही पिकअप, सभी लोग हुए घायल
गोंडा न्यूज़ : डंपर से टकराई कुंभ मेले से लौट रही पिकअप, सभी लोग हुए घायल — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News


कुंभ मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गोंडा लखनऊ हाईवे पर भंभुआ पुलिस चौकी के समीप सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई।


इस हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मृतक की पत्नी समेत 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं ने बताया कि वह  सभी लोग कुंभ स्नान के लिए पिकअप वहां पर सवार होकर प्रयागराज गए थे।


वापस लौटते समय रास्ता अवरूद्व होने व रूट डायवर्जन के चलते उनके वाहन को बाराबंकी होते हुए गोण्डा के लिये निकाला गया था।


गोंडा लखनऊ हाइवे पर भंभुवा के समीप पिकअप सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गयी। इस हादसे मे बृजबहादुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी


जबकि उसकी पत्नी सुकना समेत पिकअप सवार भागदेई, प्रीती, रामरती, राकेश, कृष्णावती, शिवशंकर, रिंकू , कन्हई व मंजू  गंभीर रूप से घायल हो गए।


मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया‌ गया।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।