मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

उत्तर प्रदेश न्यूज़ : बोर्ड परीक्षा समाप्त होने तक अपार आईडी निर्माण का कार्य रोका जाए -संजय द्विवेदी

अपार आईडी निर्माण की वजह से बोर्ड परीक्षा, प्रयोगात्मक परीक्षा व अधूरे पाठ्यक्रम को पूरा करने में कठिनाईतकनीकी कारणों से अपार आईडी का कार्य पूर्ण ना होने पर वेतन रोकना अनुचितउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक…

उत्तर प्रदेश न्यूज़ : बोर्ड परीक्षा समाप्त होने तक अपार आईडी निर्माण का कार्य रोका जाए -संजय द्विवेदी
उत्तर प्रदेश न्यूज़ : बोर्ड परीक्षा समाप्त होने तक अपार आईडी निर्माण का कार्य रोका जाए -संजय द्विवेदी | फ़ोटो: TVL News

अपार आईडी निर्माण की वजह से बोर्ड परीक्षा, प्रयोगात्मक परीक्षा व अधूरे पाठ्यक्रम को पूरा करने में कठिनाई


तकनीकी कारणों से अपार आईडी का कार्य पूर्ण ना होने पर वेतन रोकना अनुचित

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने बोर्ड परीक्षा समाप्त होने तक अपार आईडी (APAAR-ऑटोमेटड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) के निर्माण कार्य को रोकने की मांग की है।


अपार आईडी निर्माण की वजह से बोर्ड परीक्षा की तैयारियों, प्रयोगात्मक परीक्षा के संपादन व अधूरे पाठ्यक्रम को पूरा करने में कठिनाई हो रही है।


तकनीकी कठिनाइयों के कारण अपार आईडी का काम पूरा न होने के कारण प्रदेश के अनेक जनपदों में शिक्षकों का वेतन रोक दिया है जिससे शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है।


श्री द्विवेदी ने बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा के द्वारा 21 जनवरी 2025 को प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर अपार आईडी के निर्माण के लिए विस्तृत निर्देश जारी किए गए।


जिसको संज्ञान में लेकर प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक अपने-अपने जनपद के राजकीय, सहायता प्राप्त व वित्त विहीन विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य को निर्देश जारी कर अपार आईडी को पूर्ण करने का आदेश जारी किया है।


प्रदेश के सभी विद्यालयों में अपार आईडी निर्माण का कार्य चल रहा है। लेकिन अपार आईडी निर्माण करने के दौरान शिक्षकों कई तकनीकी दिक्कत आ रही है।


अपार आईडी निर्माण के दौरान विद्यार्थियों के यू डायस, आधार कार्ड व विद्यायल का एस आर रजिस्टर पर उपलब्ध डाटा मैच नहीं कर रहा है, जिसके कारण अपार आईडी जेनरेट नहीं हो पा रहा है।


श्री द्विवेदी ने बताया कि 23 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षा है। 01 फरवरी से प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू हो रही है।


इस समय प्रदेश के अधिकांश विद्यालयों में शिक्षक अपने अधूरे पाठ्यक्रम को पूरा करने व प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारी में लगे है।


अपार आईडी के निर्माण के दबाव से बोर्ड परीक्षा से संबंधित कार्य प्रभावित हो रहे हैं।


जिला विद्यालय निरीक्षक निरंतर पत्र भेजकर विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षकों को वेतन रोकने व मान्यता प्रत्याहारन करने की धमकी दे रही है, जिससे पूरे प्रदेश में अपराध अपनी मची हुई है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।