अवगत कराना है कि वर्ष 2025 में दिनांक 13 जनवरी से 26 फरवरी तक धर्म संस्कृति और अध्यात्म की महापर्व महाकुंभ का भव्य आयोजन प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में किया गया। जिसमें देश, विदेश व सम्पूर्ण प्रदेश से श्रद्धालुओं द्वारा प्रयागराज त्रिवेणी संगम में पहुंचकर पवित्र स्नान किया गया ।
महाकुम्भ-2025 के सफल आयोजन के उपरान्त माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रबल इच्छा है कि प्रदेश के समस्त जनपदों तक संगम का पवित्र जल श्रद्धालुओं तक पहुंचाया जाये ।
अतः माननीय मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा विभाग द्वारा संगम प्रयागराज का पवित्र जल जनपद गोण्डा में लाया जा रहा है ।
जिसका वितरण जनपदीय पुलिस द्वारा दिनांक 05.03.2025 को समय 8ः00 बजे रिजर्व पुलिस लाइन परेड गाउंड गोण्डा पर किया जायेगा ।
अतः सभी श्रद्धालुओं से सादर अनुरोध है कि उक्त दिनांक व समय को नियत स्थान पर पहुंचकर महाकुंभ प्रयागराज त्रिवेणी संगम का पवित्र जल ग्रहण करने का कष्ट करें ।