मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

साजिद नाडियाडवाला की ‘सिकंदर’ के गाने ‘ज़ोहरा जबीन’ से सलमान खान ने बढ़ाई ईद की रौनक!

सिकंदर का मच अवेटेड पहला गाना "जोहरा जबीन" आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और ये इस ईद को खास बनाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है! जबरदस्त बीट्स, शानदार कोरियोग्राफी और सलमान खान और रश्मिका मंदाना की दमदार केम…

साजिद नाडियाडवाला की ‘सिकंदर’ के गाने ‘ज़ोहरा जबीन’ से सलमान खान ने बढ़ाई ईद की रौनक!
साजिद नाडियाडवाला की ‘सिकंदर’ के गाने ‘ज़ोहरा जबीन’ से सलमान खान ने बढ़ाई ईद की रौनक! | फ़ोटो: TVL News


सिकंदर का मच अवेटेड पहला गाना "जोहरा जबीन" आखिरकार रिलीज़ हो गया है, और ये इस ईद को खास बनाने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है! जबरदस्त बीट्स, शानदार कोरियोग्राफी और सलमान खान और रश्मिका मंदाना की दमदार केमिस्ट्री के साथ, "जोहरा जबीन" दिलों और डांस फ्लोर्स दोनों पर आग लगाने के लिए तैयार है।


साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन और ए. आर. मुरुगदॉस की दमदार विज़न में बना ये गाना एक बड़े लेवल पर शूट किया गया है। इस गाने में शानदार विजुअल्स के साथ जबरदस्त ग्रैंड सेटअप और ढेरों डांसर्स की एनर्जी देखने को मिलती है, जो इसे और भी धमाकेदार बना देता है। पहली ही बीट से जश्न का माहौल बन जाता है, यह गाना रंग, म्यूजिक और जोश से भरी एक शानदार ट्रीट है, जिसमें सलमान और रश्मिका की जबरदस्त केमिस्ट्री चार चांद लगा देती है।


इस गाने में सलमान खान के परफेक्ट सिंक्रोनाइज्ड डांस मूव्स और रश्मिका की खूबसूरत अदाओं का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है। हर फ्रेम में उनकी बेहतरीन केमिस्ट्री झलकती है, जो इसे और खास बना देती है।


प्रीतम के शानदार म्यूजिक और फराह खान की बेहतरीन कोरियोग्राफी के साथ, ज़ोहरा जबीं इस ईद के लिए म्यूजिक और डांस से सजा एक पूरा जश्न है। नक्श अज़ीज़ और देव नेगी की मस्त आवाज़ ने इसमें जान डाल दी है, तो वहीं समीर और दानिश साबरी के लाजवाब बोल सुनने के बाद भी दिमाग में गूंजते रहते हैं।


जैसे-जैसे सिकंदर की ईद रिलीज़ करीब आ रही है, ज़ोहरा जबीन इस फिल्म की जबरदस्त दुनिया की एक झलक दिखाने वाला परफेक्ट गाना साबित हो रहा है—जिसमें एक्शन, ड्रामा और इमोशन्स का बेहतरीन तड़का देखने को मिलेगा।


साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन और ए.आर. मुरुगदॉस के डायरेक्शन में बनी सिकंदर के साथ झूमने, जश्न मनाने और इसके जादू को महसूस करने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि ज़ोहरा जबीन आपके ईद के रंग को और भी खूबसूरत बनाने आ गई है।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।