मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

गोंडा: 12 वर्षीय बच्ची की हत्याकांड का खुलासा, सोने की बाली व चांदी की पायल छीनने के लिए कर दी थी हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के करनैलगंज क्षेत्र में 12 वर्षीय मासूम बच्ची की सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा| नाबालिग बालिका की हत्या करने वाले 2 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।मृतका के जेवर के टुक…

गोंडा: 12 वर्षीय बच्ची की हत्याकांड का खुलासा, सोने की बाली व चांदी की पायल छीनने के लिए कर दी थी हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार
गोंडा: 12 वर्षीय बच्ची की हत्याकांड का खुलासा, सोने की बाली व चांदी की पायल छीनने के लिए कर दी थी हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के करनैलगंज क्षेत्र में 12 वर्षीय मासूम बच्ची की सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा| नाबालिग बालिका की हत्या करने वाले 2 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।मृतका के जेवर के टुकड़े भी बरामद | नाबालिग बालिका की हत्या करने वाले आरोपी  मुन्न महावत और नथुनी महावत को बहराइच मोड़ बैरागीपुरवा तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया| आरोपियों के कब्जे से मृतका के पहने हुए सोने व चांदी के जेवर के कटे हुए टुकड़े बरामद हुए। 




बता दें कि,''मंगलवार (दिनांक 01.06.2021) को थाना कर्नलगंज क्षेत्र के अन्तर्गत मोहल्ला सकरौरा में बने महिला शौचालय में एक 12 वर्षीय बालिका की गला दबाकर हत्या कर दी गयी थी। जिसके संबंध में मृतका के पिता मकसूद अहमद पुत्र स्व0 भग्गन (निवासी मोहल्ला सकरौरा पश्चिमी थाना करनैलगंज) द्वारा थाना कर्नलगंज में पंजीकृत 302कराया गया था। नाबालिग बालिका की हत्या की इस घटना को पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने चुनौती के रुप में लेते हुए घटना के शीघ्र व सफल अनावरण के लिए अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा के नेतृत्व में थाना करनैलगंज पुलिस व स्वॉट / सर्विलांस की टीम गठित कर घटना के खुलासे के लिए लगाया। आरोपी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वायड को भी लगाया गया था।



 संबंध में थाना करनैलगंज व स्वॉट / सर्विलांस की टीम द्वारा घटना की गहनता से जांच पड़ताल की गयी तो विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि कुछ दिन पूर्व कस??बा करनैलगंज के सकरौरा पश्चिमी मोहल्ले में कुछ महावत लोग आकर रुके थे जिसमें मुन्न महावत पुत्र रतन (निवासी दरा जनपद बाराबंकीऔर नथुनी महावत पुत्र सागर निवासी बाकीपुर थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी) घटना के दिन से ही फरार चल रहे थे तथा अन्य साक्ष्यो से भी उक्त व्यक्तियों की घटना में संदिग्धता पायी गयी। जिसके आधार पर पुलिस द्वारा प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्तों  मुन्न महावत और नथुनी महावत को बहराइच मोड़ बैरागीपुरवा तिराहा के पास से आज गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से मृतका के पहने हुए सोने व चांदी के जेवर के कटे हुए टुकड़े बरामद हुए। 




पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा बताया गया कि,'' दिनांक 01.06.2021 को उन्होंने सार्वजनिक शौचालय मे शौच के लिये जाते हुए मृतका को सोने की बाली व चांदी की पायल आदि पहने देखा था जिसे छीनने के इरादे से हम दोनो द्वारा लड़की का उसके दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर, उसके पहने हुए जेवर बाली व पायल निकाल कर उसे वही छोड़कर भाग गये थे| बाद में पता चला की लड़की की मृत्यु हो गयी है। 




आरोपियों द्वारा यह भी बताया गया की वे लोग विभिन्न शहरों- गांवों मे अपना डेरा लगाते है तथा पत्थर व नग बेचने का कार्य करते है काम न मिलने पर कभी- कभी चोरी व लूट भी करते है| प्रतिरोध करने पर हत्या भी कर देते है। चूकि लाकडाउन के चलते इनका काम बन्द हो गया था इसलिए पैसो को लालच में इनके द्वारा इस तरह का जघन्य अपराध किया गया है। इनके आपराधिक इतिहास के बारे में विभिन्न जनपदो से जानकारी करने का प्रयास किया जा रहा है।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।