गोंडा: जहां एक तरफ सूबे की योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लाख दावें कर लें लेकिन....यूपी में मासूमों संग दुराचार व बालात्कार जैसी घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही है.... जी हां बलात्कार का एक ऐस…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
गोंडा: 2 मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म, FIR दर्ज — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: जहां एक तरफ सूबे की योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लाख दावें कर लें लेकिन....यूपी में मासूमों संग दुराचार व बालात्कार जैसी घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही है.... जी हां बलात्कार का एक ऐसा मामला गोंडा जिले के उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां घर से अमरूद तोड़ने निकली दो नाबालिग 6 व 7 वर्षीय बच्चियों के साथ गांव के ही एक दरिंदे ने बलात्कार जैसी घटना को अंजाम दे दिया। जिसने कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी है और यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि हैवानियत व इंसानियत पार करने की कोई हद नही होती है। पीड़ित दोनों नाबालिग बच्चियों की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
मामला उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहाँ गांव के ही एक दरिंदे ने घर से अमरूद तोड़ने के लिए निकली दो नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार जैसी घटना को अंजाम दे दिया। इस पूरे घटना की जानकारी जब दोनों नाबालिग बच्चियों ने अपने परिवार को दिया तो परिवार में हड़कंप मचा गया है।
परिवार को पूरी घटना की जानकारी होने के बाद थाने जाकर शिकायत दर्ज कराया जहां दोनों नाबालिक बच्चियों की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
वहीं क्षेत्राधिकारी तरबगंज महावीर सिंह ने बताया कि एक लिखित तहरीर मिली थी कि दो बच्चियों के साथ एक गांव के ही युवक ने दुष्कर्म की घटना को कारित किया है। प्रकरण के संबंध में स्थानीय थाने में समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर दोनो बच्चियों को मेडिकल के लिए गोंडा भेजा गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमें बना दी गई है। घटनास्थल का उच्च स्तरीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर लिया गया है गांव में पुलिस बल तैनात है।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 11 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।