मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

गोंडा: फर्जी जमीन घोटाला मामले में 3 और आरोपी गिरफ्तार

गोंडा: गोंडा की नगर कोतवाली पुलिस ने फर्जी तरीके से जालसाजी करके जमीन हथियाने के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज था और तभी से आरोपी फरार च…

गोंडा: फर्जी जमीन घोटाला मामले में 3 और आरोपी गिरफ्तार
गोंडा: फर्जी जमीन घोटाला मामले में 3 और आरोपी गिरफ्तार — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:  गोंडा की नगर कोतवाली पुलिस ने फर्जी तरीके से जालसाजी करके जमीन हथियाने के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज था और तभी से आरोपी फरार चल रहे थे। इससे पहले 12 दिसंबर 2022 को जमीन घोटाले के मास्टरमांइड सालिक राम सिंह गिरफ्तार किया गया था, जिसकी पुलिस कस्टडी में तबीयत बिगड़ने पर 13 दिसंबर की सुबह जिला अस्पताल में मौत हो गई थी|



कोतवाली नगर में फर्जी जमीन घोटाले के 33 अभियोग पूर्व में पंजीकृत हुए थे। इसके अतिरिक्त 17 मुकदमें और भी पंजीकृत हुए है। जिसमें स्थानीय स्तर पर जांच हेतु एस0आई0टी0 टीम का गठन किया गया था। जिसमे से 28 प्रकरणों की जांच एस0आई0टी0 टीम द्वारा की जा रही है। 



दिनांक 25.11.2022 को पुलिस अधीक्षक काश तोमर ने अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा मुख्य अभियुक्त बृजेश कुमार अवस्थी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। 



17 दिसंबर 2022 को नगर कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 03 और सह अभियुक्तों- अनिल सिंह,  राकेश त्रिपाठी और  महेन्द्र सिंह को जनपद लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया। 



उक्त अभियुक्तों ने अपने साथी अभियुक्त बृजेश कुमार अवस्थी के साथ मिलकर वादिनी सुन्दरपती पत्नी स्व0 सतीष चन्द्र निवासिनी ग्राम पथवलिया थाना को0 नगर जनपद गोण्डा की जमीन जाल-साज व कूट रचित दस्तावेज तैयार कराकर फर्जी बैनामा करा दिया था। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0-240/16, धारा 419,420,467,468,471,120बी भादवि का अभियोग पंजीकृत था। उक्त अभियुक्तगण एक शातिर किस्म का अपराधी है जिनके खिलाफ फर्जी जमीन बैनामा कराने के कई अभियोग पंजीकृत है। 




गिरफ्तार अभियुक्तगण-

01. अनिल कुमार सिंह पुत्र वीरेंद्र बहादुर सिंह निवासी मालवीय नगर थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।

02. राकेश कुमार त्रिपाठी पुत्र अणिमा पति त्रिपाठी निवासी विष्णु पूरी कालोनी थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।

03. महेंद्र प्रताप सिंह पुत्र सुख पाल सिंह  निवासी ग्राम सकरौरा थाना कर्नलगंज जनपद गोण्डा।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।