गाजियाबाद: गाजियाबाद में एक युवक ने बच्चे के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिर हाथ-पैर को कपड़े से बांधकर शव को गंगनहर में फेंक दिया। पुलिस ने 48 घंटे में वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी रामबाबू को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना मुरादनगर इलाके की है।
DCP ग्रामीण के मुताबिक,''थाना मुरादनगर पर 15 दिसंबर की रात्रि एक बच्चे के गुम होने की सूचना प्राप्त हुई| CCTV फुटेज के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ पर उसने बच्चे के साथ दुष्कर्म कर गला दबाकर हत्या करना बताया। अभियुक्त की निशानदेहि पर शव बरामद कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
SP इराज राजा ने बताया, हमें एक बच्चे की लापता होने की सूचना मिली थी। हमें जांच में बच्चा एक युवक के साथ जाता दिखा था। युवक ने पूछताछ में बताया कि उसने बच्चे का दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया। शव बरामद कर लिया है। मामले में कार्रवाई जारी है|
जानकारी के मुताबिक,''रामबाबू ने पड़ोस के 12 वर्षीय बच्चे को शहजादपुर गांव के बाहर गन्ने के खेत में साथ ले गया और उसके साथ कुकर्म किया| इसके बाद रामबाबू बच्चे को वापस लेकर घर आने लगा, तो बच्चा कहना लगा कि“घर जाकर मम्मी को इस बारे में सब बताउंगा।” यह सुनकर आरोपी ने गला दबा हत्या कर दी और हाथ पैर बांध गंगनहर में फेंक दिया।