गोंडा में COVID-19 के 3 और नए मरीज पाए गए
By tvlnews
July 16, 2020

गोंडा: गोंडा कोरोना अपडेट: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में भी कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है| गोंडा जिले में आज COVID-19 के 3 और नए मरीज पाए गए| इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 231 पहुंच गई है।जिले में कोरोना से अब तक 5 की मौत हो चुकी है|
आज आई रिपोर्ट में 03कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है| जिसमें से 02मरीज नगर क्षेत्र का तथा 01मरीज खरगूपुर का है। नगर क्षेत्र के मरीज चौक बाजार दयानंद नगर के हैं। दो मरीजों की जांच ट्रूनेट से हुई थी, खरगूपुर के मरीज की रिपोर्ट आरएमएल हॉस्पिटल लखनऊ से प्राप्त हुई है।गोंडा जिलाधिकारी डॉ.नितिन बंसल ने पुष्टि की है|