गोंडा: कर्नलगंज इलाके में पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ एसिड कांड का आरोपी, अस्पताल में कराया गया भर्ती
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा में 3 दलित बेटियों पर एसिड फेंकने के मामले में पुलिस ने एसिड कांड के आरोपी आशीष को मंगलवार की देर शाम एक मुठभेड़ के दौरान हत्थे चढ़ गया| कर्नलगंज इलाके में पुलिस के साथ म…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
गोंडा: कर्नलगंज इलाके में पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ एसिड कांड का आरोपी, अस्पताल में कराया गया भर्ती — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा में 3 दलित बेटियों पर एसिड फेंकने के मामले में पुलिस ने एसिड कांड के आरोपी आशीष को मंगलवार की देर शाम एक मुठभेड़ के दौरान हत्थे चढ़ गया| कर्नलगंज इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एसिड हमले का एक आरोपी घायल हो गया है, जहाँ उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गोंडा जिले में तीन दलित बहनों पर एसिड फेंकने की खौफनाक वारदात सामने आई है थी, जहां तीन सगी बहनों पर सोते समय एसिड से अटैक किया गया था। इस अटैक मे बड़ी बहन गंभीर रूप से झुलस गई है जबकि उसकी दो छोटी बहनों पर भी तेजाब के छीटें पड़े हैं। तीनों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने इस मामले की शिकायत मिलते ही आईपीसी की धारा 326ए के तहत एफआईआर दर्ज कर ली| पुलिस ने मंगलवार देर शाम एक मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया| पुलिस घटना के बाद से ही उसकी तलाश कर रही थी| इसी दौरान आशीष के करनैलगंज हुजूरपुर रोड की तरफ जाने की सूचना मिली| पुलिस ने उसका पीछा किया| उसे रुकने के लिए कहा, लेकिन उसने फायरिंग शुरु कर दी| पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की| जिसमें आशीष घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 13 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।