मुख्य सामग्री पर जाएँ
5 सितंबर 2026

Basti: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कलवारी पुलिस ने भेजा जेल

बस्ती। थाना कलवारी पुलिस ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।पुलिस क…

Basti: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कलवारी पुलिस ने भेजा जेल
Basti: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कलवारी पुलिस ने भेजा जेल — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती। थाना कलवारी पुलिस ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।


पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के उमरिया गांव निवासी विशाल चौधरी के खिलाफ 23 जुलाई को एक महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने महिला की 16 वर्षीय पुत्री के साथ अशोभनीय हरकत की तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं।


मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत एवं क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को गायघाट बाजार से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश कर दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिनेश यादव, कांस्टेबल सुनील खरवार एवं आरक्षी पुनीत वर्मा भी शामिल रहे।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 जुलाई 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 5 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।