मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा जिला महिला अस्पताल से अपहृत 3 वर्षीय बच्ची सकुशल बरामद: भाई-बहन संग 3 गिरफ्तार, अपहरण कर मौसी को बेच दिया था

गोंडा: गोंडा की नगर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने 24 घंटे के अंदर 3 वर्षीय अपहृत बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने अपहरण में शामिल 2 महिलाओं सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को…

गोंडा जिला महिला अस्पताल से अपहृत 3 वर्षीय बच्ची सकुशल बरामद: भाई-बहन संग 3 गिरफ्तार, अपहरण कर मौसी को बेच दिया था
गोंडा जिला महिला अस्पताल से अपहृत 3 वर्षीय बच्ची सकुशल बरामद: भाई-बहन संग 3 गिरफ्तार, अपहरण कर मौसी को बेच दिया था — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:  गोंडा की नगर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने 24 घंटे के अंदर 3 वर्षीय अपहृत बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने अपहरण  में शामिल 2 महिलाओं सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को (1 दिसंबर 2022 को) भाई- बहन ने जिला महिला अस्पताल से 3 वर्षीय अपहृत बच्ची का अपहरण कर लिया था| जिसके बाद पिता ने नगर कोतवाली पुलिस को बच्ची के लापता होने सूचना दी| मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आज शुक्रवार को भाई - बहन (प्रदीप पाण्डेय उर्फ भोलू- सुषमा मिश्रा) और एक अन्य महिला ( मौसी शिवानी मजूमदार) को गिरफ्तार कर लिया है|



सुषमा मिश्रा पत्नी धर्मीधर मिश्रा थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के नियाबा की रहने वाली है जबकि उसका भाई प्रदीप पाण्डेय उर्फ भोलू पुत्र बाबदीन पांडे वजीरगंज थाना क्षेत्र के उमरी चौहान पुरवा का रहने वाला है| जो अपने मुँह बोली मौसी शिवानी मजूमदार पत्नी तपन मजूमदार के पास लखनऊ के थाना मडियाव क्षेत्र अंतर्गत गार्विट रोड फैजुलागंज में रहता है|


थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के मकार्थीगंज बडगाँव बाजार के बरियापुरवा ददुवा निवासी सपन कुमार राय उर्फ पिन्टू ने 29 नवंबर को अपनी पत्नी पिंकी को डिलीवरी के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था| डॉक्टर ने महिला को ऑपरेशन के लिए कहा था, लेकिन खून की कमी के चलते उसका ऑपरेशन नहीं किया गया| वहीं, पिंकी अस्पताल के प्री डिलीवरी वार्ड में भर्ती है| उसकी तीन साल की बच्ची नेहा भी अस्पताल में थी| जहां गुरुवार को दोपहर 3 बजे के बाद नेहा अचानक अस्पताल से लापता हो गई थी|



जिसके बाद सपन कुमार राय उर्फ पिन्टू पुत्र स्व० योगेन्द्र कुमार ने 1 दिसंबर 2022 को थाने में प्रार्थना पत्र दिया कि मेरी पुत्री जिसकी उम्र 03 वर्ष है अज्ञात व्यक्ति द्वारा जिला महिला अस्पताल से अपहरण कर लिया गया है| सूचना पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर के निर्देशन में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने व अपहृता की शीघ्र बरामदगी हेतु प्रभारी  निरीक्षक नगर व स्वाट/ सर्विलास / साइबर टीम को निर्देश दिया थे।


 निर्देश के अनुक्रम में आज 2 दिसंबर 2022 को थाना कोतवाली नगर व स्वाट / सर्विलास / साइबर की संयुक्त टीम द्वारा अपहृता को 24 घंटे के अन्दर रोडवेज बस स्टाप अदम गोंडवी मैदान के पास से सकुशल बरामद कर अपहरण करने वाले 03 अभियुक्तों सुषमा मिश्रा पत्नी धर्मीधर मिश्रा,  प्रदीप पाण्डेय उर्फ भोलू और शिव मजूमदार को गिरफ्तार किया गया। 


पुलिस पूछताछ में यह बात प्रकाश में आई कि अभियुक्ता- सुषमा मिश्रा अपने भाई अभियुक्त- प्रदीप पाण्डेय उर्फ भोलू के सहयोग से अपनी मुँह बोली मौसी अभियुक्ता - शिवानी मजूमदार ( जिसके कोई संन्तान नही है) को बच्ची बेचने की नीयत अपहरण किया गया था।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।