गोंडा: गोंडा की थाना कोतवाली नगर पुलिस ने वायरिंग तार चोरी करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है| आरोपियों के कब्जे से चोरी के 89 बण्डल तार व एक ई रिक्शा बरामद किया गया है|
पुलिस ने बताया,''शातिर चोर - शराफत , हन्ना , मोहम्मद मुन्नवर और राजीव उर्फ डग्गा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 89 बण्डल तार व 1 ई रिक्शा बरामद किया गया। आरोपियों ने नगर क्षेत्र के अन्तर्गत तार चोरी किये थे जिसके संबंध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत था।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. शराफत पुत्र राजू निवासी काशीराम आवास कचेहरी के पीछे थाना कोतवाली नगर
02. हन्ना पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी नैय्यर कॉलोनी जेल रोड थाना कोतवाली नगर
03. मोहम्मद मुन्नवर पुत्र मोहम्मद अयूब निवासी काशीराम कॉलोनी विकास भवन थाना कोतवाली नगर
04. राजीव उर्फ डग्गा पुत्र स्वर्गीय राजकुमार निवासी हाइड्रिल कॉलोनी जेल रोड थाना कोतवाली नगर