मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा: पुलिस टीम व ग्रामीणों के बीच झड़प का मामला, लापरवाही के आरोप में 4 पुलिसकर्मी निलंबित

गोंडा: पुलिस टीम व ग्रामीणों के बीच भिड़ंत का मामला: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस टीम व ग्रामीणों के बीच भिड़ंत मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में 4 पुलिसकर्मी निलंबित|सिपाही उदय राजभर, रमा…

गोंडा: पुलिस टीम व ग्रामीणों के बीच झड़प का मामला, लापरवाही के आरोप में 4 पुलिसकर्मी निलंबित
गोंडा: पुलिस टीम व ग्रामीणों के बीच झड़प का मामला, लापरवाही के आरोप में 4 पुलिसकर्मी निलंबित — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: पुलिस टीम व ग्रामीणों के बीच भिड़ंत का मामला: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस टीम व ग्रामीणों के बीच भिड़ंत मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में 4 पुलिसकर्मी निलंबित|





सिपाही उदय राजभर, रमाशंकर, कुंजधन व राहुल सस्पेंड| बगैर सूचना जुआरी पकड़ने गए थे चारों पुलिसकर्मी| पुलिसकर्मियों व ग्रामीणों के बीच हुआ था विवाद|




एक युवक के आंख में आई थी गंभीर चोट| अपर पुलिस अधीक्षक की जांच में दोषी मिले पुलिसकर्मी| कोतवाली नगर क्षेत्र के घोसियाना  मोहल्ले मे हुआ था बवाल।





बता दें कि,''6 सितंबर को जुआरियों को पकड़ने के बहाने नगर कोतवाली पुलिस ने कटहामाफी घोसियाना में गांव वालों पर कहर ढाया। आरोप है कि पुलिस के पहुंचने पर जुआरियों से कहासुनी हो गई। इसके बाद जुआरी भाग गए। पुलिस वालों ने इस पर तांडव शुरू कर दिया। लोगों के घरों में घुसकर पुलिस ने तांडव किया। लोग समझ ही नहीं पाए कि पुलिस क्या कर रही है।



कोई कुछ पूछताछ करे तो उसकी पिटाई करने लगे। खेत से लौट रहे युवक आशिक अली को तो सादी वर्दी में गई पुलिस ने इस कदर पीटा कि उसकी आंख पर गंभीर चोट आई है। पुलिस ने युवक का चेहरा कटीले तारों में रगड़ा.. नुकीले तारों से युवक की बाई आंख बाहर आई|उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन आंख में काफी चोट होने के कारण उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। यही नहीं थाने में तहरीर देने गए तो पुलिस के लोगों ने भगा दिया। इससे खफा गांव के लोगों ने प्रदर्शन किया।


आशिक अली तो अपनी एक आंख को खोने की चिंता में फफक-फफक कर रो रहा था। उसने कहा कि दौड़ा दौड़ा कर पुलिस के लोगों ने उसे पीटा और वह कटीले तारों पर गिर गया। तो पीटते रहे और आंख में तार के कांटे घुस गए।उसने कोतवाली में तहरीर देने की कोशिश की तो उसे फिर धमकी मिली। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने भी इलाज के दौरान कहा कि आंख की हालत गंभीर है, लखनऊ रेफर किया गया है। युवक को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस की हरकत से खफा गांव के लोगों ने प्रदर्शन कर पुलिस का विरोध जताया। वहीं गांव के अन्य लोगों और महिलाओं ने कहा कि पुलिस ने हर घर में तोड़फोड़ की है और महिलाओं, बच्चों तक को पीटा है।








रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 सितंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।