मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा: तालाब में डूबने से एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुःख, हर संभव मदद करने का अधिकारियों को दिए निर्देश

गोंडा: मनकापुर तहसील क्षेत्र के खोडारे थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुरगांव गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक ही परिवार के 5 बच्चों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। 6 बच्चे गांव के पास एक तालाब…

गोंडा: तालाब में डूबने से एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुःख, हर संभव मदद करने का अधिकारियों को दिए निर्देश
गोंडा: तालाब में डूबने से एक ही परिवार के पांच बच्चों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुःख, हर संभव मदद करने का अधिकारियों को दिए निर्देश — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: मनकापुर तहसील क्षेत्र के खोडारे थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुरगांव गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक ही परिवार के 5 बच्चों की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। 6 बच्चे गांव के पास एक तालाब में मिट्टी निकालने गए थे वहां पर नहाते समय जब एक बच्चा डूबने लगा एक दूसरे की बचाने के चक्कर में 5 लोगों की मौत हुई है। और एक बच्चे को निकाला गया है। जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मरने वाले बच्चों में 3 बच्चियां और दो बच्चे शामिल हैं। इन सभी की उम्र 6 से लेकर 10 साल तक बताई जा रही है। घटना के बाद ग्रामीण व जिला प्रशासन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तालाब से पांच और शव को निकाला है एक जो बच्चा है वह गंभीर अवस्था में था जिस को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।




सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटना पर जताया दुख, हर संभव मदद करने का अधिकारियों को दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गोंडा में बच्चों की तालाब में नहाते समय हुई दुर्घटना में हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।




विधायक प्रभात वर्मा एसडीएम,अपर पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात

घटना के बाद वहां के क्षेत्रीय विधायक प्रभात वर्मा, एसडीएम मनकापुर हीरालाल,अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंचे और दुख प्रकट करते हुए कहा कि हर संभव मदद किया जाएगा। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है।




एक ही परिवार के 5 बच्चों की मौत के बाद इलाके में मचा हड़कंप

पीड़ित परिवार लोग मातम में डूबे हैं उनके घर के पांच चिराग बुझ गए हैं 6 बच्चे गांव के पास एक तालाब में मिट्टी निकालने गए थे उसी में से जब बच्चे तालाब में नहाने लगे तो 1 की डूबने की आवाज से जब एक के बाद दूसरी बचाने गए तो सभी लोगों की डूबने से मौत हुई है एक बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया है जिसका इलाज चल रहा है| मरने वालों में 3 बच्चियां और दो बच्चे शामिल हैं सभी की उम्र 6 वर्ष से लेकर 10 वर्ष के बीच बताई जा रही है|



 घटना के गांव में सनसनी है और घरों में मातम पसरा हुआ है सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस व ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर पांचों शवों को बाहर निकाला है अपर पुलिस अधीक्षक और उप जिलाधिकारी मनकापुर मौके पर पहुंचे हुए हैं और परिजनों से मुलाकात कर रहे हैं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है घटना के बाद क्षेत्रीय बीजेपी विधायक प्रभात वर्मा ने भी घरवालों से मुलाकात की है।



एसडीएम मनकापुर के बोल 

एसडीएम मनकापुर हीरा लाल ने बताया कि बच्चे किसी कार्य से तालाब के पास गए थे पहले 1 बच्चे डूबा उसके बाद बचाने के लिए एक के बाद एक चार बच्चे और गए पानी ज्यादा होने के चलते तालाब में डूब गए उनकी पांचों की मौत हो गई है। और एक बच्चे की हालत गंभीर है अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे घटना की जांच की जा रही है घटना कैसे हुई है।




अपर पुलिस अधीक्षक के बोल

वहीं घटना स्थल पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि छोटे-छोटे बच्चे हैं 6 साल से लेकर 14 साल के बच्चे हैं। पहले एक बच्चा डूबा उसके बाद 4 बच्चे और उसको बचाने गए तालाब में डूब कर उनकी मौत हो गई है। सभी बच्चे एक ही परिवार के है। पंचायतनामा भरकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जो भी सहायता और मदद होगी वह किया जाएगा।








रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।