गोंडा: फर्जी अभिलेखों पर नौकरी कर रहे हैं 8 शिक्षक बर्खास्त
गोंडा: खबर गोंडा से है जहां आज बेसिक शिक्षा विभाग मे एक बार फिर से शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़ा सामने आया है। पड़ताल के दौरान 8 शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेख फर्जी मिले हैं। जाली दस्तावेजों पर नौकरी करने वाल…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
गोंडा: फर्जी अभिलेखों पर नौकरी कर रहे हैं 8 शिक्षक बर्खास्त — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: खबर गोंडा से है जहां आज बेसिक शिक्षा विभाग मे एक बार फिर से शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़ा सामने आया है। पड़ताल के दौरान 8 शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेख फर्जी मिले हैं। जाली दस्तावेजों पर नौकरी करने वाले इन सभी 8 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। बीएसए ने बर्खास्त किए गए सभी दोषी शिक्षकों के खिलाफ वेतन रिकवरी व FIR दर्ज कराने के निर्देश भी दिए हैं।
गोंडा का बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े को लेकर लगातार चर्चा में है। अब तक जिले मे 50 शिक्षक बर्खास्त किए जा चुके हैं। वहीं अनामिका शुक्ला का प्रकरण पूरे प्रदेश मे चर्चा का केंद्र रहा था। अब एक बार फिर से शिक्षक भर्ती मे बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है।
जांच के दौरान 2 शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों के फर्जी होने की पुष्टि हुई हो चुकी है जबकि 6 शिक्षक लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे थे। इन सभी को कई बार नोटिस जारी किया गया लेकिन कोई भी शिक्षक जवाब देने नहीं पहुंचा।
माना जा रहा है कि इनके भी अभिलेख फर्जी थे इसलिए इन शिक्षकों की तरफ से कोई जवाब विभाग को नहीं दिया गया। इस पर बीएसए डा इंद्रजीत प्रजापति ने सभी 8 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। बीएसए ने बताया कि 8 शिक्षकों को बर्खास्त किया गया है। इसके पहले भी 52 शिक्षक बर्खास्त किए जा चुके हैं। अब तक कुल 60 शिक्षक बर्खास्त किए जा चुके हैं। सभी के खिलाफ FIR के साथ वेतन की रिकवरी भी की जायेगी।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 9 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।