मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा में शादी का झांसा देकर सिपाही पर दुष्कर्म करने का युवती ने लगाया आरोप, SP ने दिए जांच के आदेश

गोंडा: उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा का दावा करने वाले पुलिस विभाग पर ही अब आए दिन महिलाओ से उत्पीड़न के आरोप लगते रहते हैं। मामला गोंडा जिले का है जहां एक युवती ने सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्…

गोंडा में शादी का झांसा देकर सिपाही पर दुष्कर्म करने का युवती ने लगाया आरोप, SP ने दिए जांच के आदेश
गोंडा में शादी का झांसा देकर सिपाही पर दुष्कर्म करने का युवती ने लगाया आरोप, SP ने दिए जांच के आदेश — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा:  उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा का दावा करने वाले पुलिस विभाग पर ही अब आए दिन महिलाओ से उत्पीड़न के आरोप लगते रहते हैं। मामला गोंडा जिले का है जहां एक युवती ने सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।युवती ने जब जब उससे शादी की बात कही सिपाही टाल मटोल करता रहा। ऐसे में अब युवती ने कोतवाली पुलिस समेत पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच महिला थानाध्यक्ष को सौंपी है। एसपी ने कहा है कि अगर सिपाही दोषी निकलता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।




खबर के मुताबिक, गोंडा जिले की कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली एक युवती ने बताया कि उसके पति से उसकी नहीं बनती थी। युवती के मुताबिक इसलिए वह कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराये के मकान मेें रहने लगी। तकरीबन डेढ़ साल पहले लखनऊ में उसकी मुलाकात एक सिपाही से हुई। मुलाकात के वक्त वो बस स्टैंड पर खड़ी घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी।



इसी दौरान बातचीत में युवती ने अपनी परेशानी सिपाही को बताई। जिसपर सिपाही ने युवती को मदद का भरोसा दिलाते हुए उसका नंबर ले लिया। सिपाही ने युवती को भरोसा दिलाया कि वो सारी समस्या सुलझा देगा। उस दिन जाने के बाद सिपाही बार-बार उसे कॉल करने लगा और कहा कि शहर में आकर रहो, पति से दूर हो जाओगी तो सारा मामला सुलट जाएगा।



जान से मारने की देता है धमकी

सिपाही के कहने में आकर जब वह शहर में आकर रहने लगी तो सिपाही ने उससे शादी करने की इच्छा जताई। उसने सिपाही से कहा कि पहले पति से तलाक हुए बिना शादी नहीं कर सकती है। उस समय भी सिपाही ने उसे समझा दिया। जिसके चलते वो सिपाही के झांसे में आ गई और शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करता रहा। सिपाही पर शादी का दबाव बनाने लगी तो उसने जान से मारने की धमकी दी। अब जब पीड़िता जब भी उससे शिकायत करने की बात करती है तो सिपाही उसे जान से मारने की धमकी देता है। किसी तरह पीड़िता ने एसपी तक पहुंचकर उनसे अपनी व्यथा बताई है। एसपी ने महिला थानाप्रभारी को जांच सौंपी गई।






रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।