गोंडा: युवक की हत्याकांड का खुलासा, पूर्व संपत्ति विवाद में की थी हत्या , 2 आरोपी गिरफ्तार
गोंडा: खबर गोंडा से है जहां थाना खोड़ारे क्षेत्र के ग्राम अहिरौली में बीते 03 जून को पूर्व सम्पति विवाद में युवक की धारदार हथियार से हुई निर्मम हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्ता…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें3 बार पढ़ा गया
गोंडा: युवक की हत्याकांड का खुलासा, पूर्व संपत्ति विवाद में की थी हत्या , 2 आरोपी गिरफ्तार — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
गोंडा: खबर गोंडा से है जहां थाना खोड़ारे क्षेत्र के ग्राम अहिरौली में बीते 03 जून को पूर्व सम्पति विवाद में युवक की धारदार हथियार से हुई निर्मम हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू को पुलिस ने बरामद कर लिया| पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का खुलासा किया है। सन 2015 में मृतक हद्दीस ने आरोपी मोहित चौहान के बाबा से जबरन जमीन का बैनामा करवा लिया था और दूसरे आरोपी बाबूलाल के परिजनों से भी मारपीट की थी पूर्व संम्पति विवाद को लेकर मोहित ने अपने साथियों के साथ मिलकर हद्दीस चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या की थी।
थाना खोड़ारे क्षेत्र के ग्राम अहिरौली निवासी मो0 हद्दीस की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी थी पुलिस ने मृतक की पत्नी सलीमुन्निशा की तहरीर आधार पर थाना खोड़ारे में 03 व्यक्तियों रोहित,बाबूलाल व मदनलाल के खिलाफ थाना खोड़ारे जनपद गोंडा के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
पुलिस की जांच के दौरान कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त मोहित चौहान ने कबूल किया था कि हद्दीस ने उसके बाबा से पूर्व में सम्पत्ति का बैनामा करा लिया था| मोहित के पिता को भी मृतक व उसके परिजनो ने वर्ष 2015 में काफी मारा-पीटा था जिसमें मोहित के पिता को काफी चोटो आयी थी सम्पत्ति बैनामा कराने व मारपीट की रंजिश के कारण ही मोहित ने अपने साथी अभियुक्त के साथ मिलकर मृतक हद्दीस की हत्या की है । अभियुक्त मोहित चौहान की निशानदेही पर हत्या मे प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद कर पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है।
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 7 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?
गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।