मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गोंडा: पुजारी को गोली मारने के बाद संत समाज में काफी आक्रोश, महंत परमहंस दास ने कहा-अपराधी बेलगाम है संत के राज मे संत पर गोली...

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में राम जानकी मंदिर के पुजारी को गोली मारे जाने का मामला, पुजारी को गोली मारने के बाद संत समाज में काफी आक्रोश, गोलीकांड के विरोध में अयोध्या से गोंडा पहुँचा साधु का…

गोंडा: पुजारी को गोली मारने के बाद संत समाज में काफी आक्रोश, महंत परमहंस दास ने कहा-अपराधी बेलगाम है संत के राज मे संत पर गोली...
गोंडा: पुजारी को गोली मारने के बाद संत समाज में काफी आक्रोश, महंत परमहंस दास ने कहा-अपराधी बेलगाम है संत के राज मे संत पर गोली... — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में राम जानकी मंदिर के पुजारी को गोली मारे जाने का मामला, पुजारी को गोली मारने के बाद संत समाज में काफी आक्रोश, गोलीकांड के विरोध में अयोध्या से गोंडा पहुँचा साधु का जत्था|




परमहंस दास जी महाराज के नेतृत्व में इटियाथोक थाना क्षेत्र के तिर्रेमनोरमा में राम जानकी मंदिर पहुँचा जत्था| पुजारी को गोली मारे जाने की घटना को लेकर महाराज परमहंस दास ने आक्रोश जताया| महाराज परमहंस दास का बयान- साधु व पुजारियों पर हो रहे हमले है..जिले के प्रशासन,पुलिस सांसद कर क्या रहे है|




परमहंस दास ने कहा,''अपराधी बेलगाम है संत के राज मे संत पर गोली चलना दुर्भाग्यपूर्ण,प्रशासन 24 घंटे के भीतर सभी आरोपी सलाखों की अंदर हो,अगर ऐसा नही होगा तो संतो का अपमान नही सहेंगे, सभी आरोपी को गिरफ्तार कर आजीवन सजा दी जाए।




बता दें कि यूपी के गोंडा जिले में बदमाशों ने मंदिर के महंत को गोली मारी| गोंडा जिले में राम जानकी मंदिर के महंत को सोते समय हमलावरों ने निशाना बनाया|इटियाथोक थाना क्षेत्र के तिर्रेमनोरमा स्थित राम जानकी मंदिर के महंत को शनिवार की रात सोते समय गोली मार दी गयी। गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गए। गंभीर हालत मे महंत को जिला अस्पताल लाया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है। मंदिर के महंत पर जानलेवा हमले की खबर से जिले मे हड़कंप मच गया है। 




वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच गए हैं और वारदात की छानबीन की जा रही है।इटियाथोक थाना क्षेत्र के तिर्रेमनोरमा गांव में महर्षि उद्दालक का आश्रम है। इसी आश्रम में रामजानकी का प्राचीन मंदिर बना हुआ है। बाबा सम्राट दास यहां के महंत हैं। शनिवार की रात जब वह मंदिर परिसर मे सो रहे थे तो अज्ञात हमलावरों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। महंत सम्राट दास को बेहद नजदीक से गोली मारी गई है। गोली उनके कंधे पर लगी है। वहीं गोली चलने का आवाज सुनकर जब आसपास के लोग जगे तब तक हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। 




आनन फानन में महंत को जिला अस्पताल लाया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है। महंत पर हुए जानलेवा हमले से इलाके में हड़कंप मच गया है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अफसर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और वारदात की छानबीन की जा रही है। प्रारंभिक पड़ताल में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। 




बताया जा रहा है कि मंदिर के नाम से करोड़ो रुपये की जमीन है और इसी जमीन पर भू माफियाओं की नजर है। कुछ दिन पहले भी इसी जमीन के लेकर बाबा और गांव के ही कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद बाबा को पुलिस की तरफ से सुरक्षा भी मुहैया कराई गई थी। बाबा के सुरक्षा मे दो होमगार्ड जवानों को लगाया गया था। फिलहाल महंत की तहरीर पर गांव के ही 4 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।





पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि रामजानकी मंदिर के महंत सम्राट दास की रात करीब दो बजे गोली मारे जाने की सूचना मिली थी। महंत को जिला अस्पताल मे लाया गया जहां से डाक्टरों ने उन्हे लखनऊ रेफर किया है। महंत की हालत ठीक है। मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने महंत की तहरीर पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कर लिया है। नामजद किए गए दो आरोपी पुलिस हिरासत में है और उनसे पूछताछ की जा रही है। गांव में ऐतिहात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है और सतर्कता बरती जा रही है।






रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।